Header Ads

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी जारी रहेगी टीम इंडिया की T20 में बादशाहत, कोच-कप्तान पहुंचे भगवान जगन्नाथ मंदिर

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच पहला टी20 मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में आज होने वाला है. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ओडिशा में भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचे हैं. इस दौरान उनके साथ सूर्या की पत्नी और टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक भी नजर आए. इस टी20 सीरीज से ही टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप 2026 की भी तैयारी शुरू करने वाली है. 

भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचे कोच और कप्तान 

दिसंबर 9 को टीम इंडिया के कोच और कप्तान का एक वीडियो आया. जिसमें वो सभी ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचे हैं. जहां पर हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी नजर आई. वहीं इनके साथ स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा भी नजर आए. वीडियो में बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक भी नजर आ रहे थे. ये सभी बड़ी सुरक्षा के घेरे में थे. जहां पर बड़ी संख्या में फैंस भी नजर आए. खिलाड़ी भगवान जगन्नाथ का दर्शन करके अब दक्षिण अफ्रीका का सामना करने उतरेंगे. बता दें कि कप्तान सूर्यकुमार यादव फिलहाल टी20आई में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. वहीं हेड कोच गौतम गंभीर भी फिलहाल सवालों के घेरे में हैं. 

खबर अपडेट हो रही है….

The post IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी जारी रहेगी टीम इंडिया की T20 में बादशाहत, कोच-कप्तान पहुंचे भगवान जगन्नाथ मंदिर appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.