ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा का धमाका, शिवाजी पार्क में मचाया तहलका, वीडियो हुआ वायरल
Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज के अलावा 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी मौका मिला है. ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले रोहित शर्मा ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. रोहित मुंबई के लोकल मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए. उन्होंने जमकर पसीने बहाए और खूब चौके छक्के भी लगाए. रोहित की बैटिंग प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रोहित ने शुरू की प्रैक्टिस
रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मुंबई के आजाद मैदान पर नजर आए. इस दौरान हिटमैन ने नेट्स में बल्लेबाजी की और जमकर पसीने बहाए. नेट्स में उन्होंने डिफेंसिव शॉट के अलावा एग्रेसिव शॉ भी खेला. रोहित सिंगल के अलावा गैप में भी शॉट खेलते देखे गए. मुंबई के शिवाजी पार्क से रोहित का वीडियो आया है. वनडे सीरीज के जरिए रोहित लगभग 7 महीने बाद टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. इससे पहले उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. खास बात ये रही कि उन्होंने ट्रॉफी भी अपने नाम की थी.
ये भी पढ़ें: India vs West Indies, 2nd Test: दिल्ली टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का जलवा, अब हासिल किया ये मुकाम
बतौर खिलाड़ी खेलेंगे रोहित शर्मा
लंबे अरसे बाद रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के लिए एक कप्तान के रूप में नहीं, बल्कि एक खिलाड़ी के रूप में भाग लेने वाले हैं. उनकी जगह पर शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है. हालांकि अपने आखिरी टूर्नामेंट में रोहित ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी. लेकिन इसके बाद भी रोहित से कप्तानी छीन ली गई. रोहित शर्मा अब भारतीय टीम में बतौर खिलाड़ी खेलेंगे. रोहित ने टी-20 विश्व कप 2024 के बाद टी-20 से संन्यास लिया था. वहीं आईपीएल 2025 के दौरान उन्होंने टेस्ट से दूरी बनाई थी. इसके अलावा अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से पहले उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: जसप्रीत बुमराह का नाम इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज
The post ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा का धमाका, शिवाजी पार्क में मचाया तहलका, वीडियो हुआ वायरल appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment