Header Ads

IND vs AUS सीरीज देखने के लिए नहीं करनी होगी जेब ढीली! ऐसे फ्री में देख पाएंगे सभी मैचों की LIVE स्ट्रीमिंग

IND vs AUS Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होना है. इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. शुभमन गिल के हाथों में वनडे टीम की कप्तानी सौंप दी गई है. इस बार एकदिवसीय फॉर्मेट में भी रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे. वनडे के साथ-साथ इस बार की टी-20 सीरीज भी काफी रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है.

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी-20 सीरीज देखने के लिए इस बार आपको जेब ढीली नहीं करनी होगी. बस शर्त यह है कि आपके पास जियो की सिम होनी चाहिए और उसमें रिचार्ज होना जरूरी है. पूरे टूर की लाइव स्ट्रीमिंग का आप लुत्फ जियोहॉटस्टार पर देख सकेंगे. वहीं, लाइव टेलीकास्ट का मजा स्टार स्पोर्ट्स पर ले सकेंगे. एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

The post IND vs AUS सीरीज देखने के लिए नहीं करनी होगी जेब ढीली! ऐसे फ्री में देख पाएंगे सभी मैचों की LIVE स्ट्रीमिंग appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.