IND-U19 vs AUS-U19: इन 4 भारतीय खिलाड़ियों के आगे चारों खाने चित ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया ने 2-0 से जीती सीरीज
IND-U19 vs AUS-U19: भारत की अंडर 19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे यूथ टेस्ट में भी चारों खाने चित कर डाला. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम पहली पारी में सिर्फ 135 रन ही बना सकी. इसके जवाब में भारत ने 171 रन बनाते हुए 36 रनों की बढ़त हासिल की. दूसरी इनिंग में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का हाल और भी बेहाल रहा और पूरी टीम 116 रन बनाकर ढेर हो गई. भारतीय टीम ने सिर्फ 3 विकेट खोकर 84 रन बनाते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें: Mohammed Shami का अब नहीं होगा टीम इंडिया में कमबैक? ‘लाला’ को लेकर आकाश चोपड़ा कह गए बड़ी बात
गेंदबाजी में टीम इंडिया की ओर से हेनिल पटेल का प्रदर्शन उम्दा रहा. उन्होंने पहली और दूसरी पारी में तीन-तीन विकेट लेते हुए कुल 6 विकेट चटकाए. वहीं, खिलन पटेल ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया. दूसरी इनिंग में भारत की ओर से वेदांत त्रिवेदी ने शानदार बैटिंग करते हुए 33 रनों की नाबाद पारी खेली. हालांकि, वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस टेस्ट में पूरी तरह से खामोश रहा. पहली इनिंग में वह सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हुए, तो दूसरी पारी में खाता तक नहीं खोल सके. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.
The post IND-U19 vs AUS-U19: इन 4 भारतीय खिलाड़ियों के आगे चारों खाने चित ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया ने 2-0 से जीती सीरीज appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment