Header Ads

IND vs WI 2nd Test Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू, गिल-जुरेल क्रीज पर मौजूद

India vs West Indies 2nd Test Day 2 Live Score in Hindi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही है. पहला दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा. टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खोकर 318 रन बनाए थे.

केएल राहुल और साई सुदर्शन के रूप में टीम इंडिया को पहले दिन 2 झटके लगे थे. वहीं यशस्वी जायसवाल ने पहले दिन कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. जायसवाल ने पहले दिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए 173 रन बनाए थे. अब दूसरे दिन जायसवाल की नजरें की दोहरा शतक लगाने पर होंगी.

ये भी पढ़ें:-‘उसमें 300 रन बनाने की भूख’, अनिल कुंबले ने इस युवा खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे

पहले दिन केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए थे, तो वहीं साई सुदर्शन के बल्ले से 87 रनों की पारी निकली थी, इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर नाबाद रहे थे.

नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट्स

The post IND vs WI 2nd Test Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू, गिल-जुरेल क्रीज पर मौजूद appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.