Header Ads

ICC Rankings: सिराज को मिला धांसू प्रदर्शन का इनाम, बुमराह-जडेजा की भी बल्ले-बल्ले, कुलदीप को भी पहुंचा फायदा

ICC Latest Rankings: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपाने का इनाम मोहम्मद सिराज को आईसीसी की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में मिला है. सिराज के साथ-साथ कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की भी बल्ले-बल्ले हुई है. वहीं, जसप्रीत बुमराह क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बने हुए हैं. कुलदीप ने सात पायदान की छलांग लगाई है, तो सिराज अपने करियर की बेस्ट रेटिंग पर पहुंच गए हैं. पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रनों से धूल चटाई थी.

सिराज की हुई बल्ले-बल्ले

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज का जादू सिर चढ़कर बोला था. सिराज ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से जमकर महफिल लूटी थी और दोनों पारियों को मिलाकर कुल 7 विकेट अपने नाम किए थे. अहमदाबाद में किए गए धांसू प्रदर्शन का इनाम सिराज को आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में मिला है.

सिराज को तीन पायदान का फायदा पहुंचा है और वह अब बॉलर्स की रैंकिंग में 12वें नंबर पर आ गए हैं. वहीं, पहले टेस्ट में 3 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह की बादशाहत बरकरार है.

The post ICC Rankings: सिराज को मिला धांसू प्रदर्शन का इनाम, बुमराह-जडेजा की भी बल्ले-बल्ले, कुलदीप को भी पहुंचा फायदा appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.