IND W vs PAK W Live Score: भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, बारिश का भी मंडराया साया, जानें कब होगा टॉस?
IND W vs PAK W CWC 2025 Live Score in Hindi: आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में आज छठा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमादास स्टेडियम में खेला जाएगा. इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं. एशिया कप 2025 के बाद अब एकबार फिर से भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं, लेकिन इस बार महिलाओं के बीच मुकाबला होगा.
एशिया कप 2025 में तो टीम इंडिया ने 3 बार पाकिस्तान के पटखनी दी थी और फाइनल में भी हराकर खिताब पर कब्जा किया था. अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम पाकिस्तान को हराकर पॉइंट्स टेबल में पहला पायदान हासिल करना चाहेगी.
1 मैच जीत चुकी टीम इंडिया
वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया की शानदार शुरुआत रही. टीम इंडिया ने अपना पहला मैच श्रीलंका के साथ 30 सितंबर को खेला था, जिसको टीम इंडिया ने 59 रनों से जीत लिया था. फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया चौथे पायदान पर बनी हुई है.
ये भी पढ़ें:-रोहित शर्मा की कप्तानी जाने से छलका दिग्गज का दर्द, शुभमन गिल को लेकर कह दी बड़ी बात
पाकिस्तान को पहली जीत की तलाश
पाकिस्तान की इस टूर्नामेंट में खराब शुरुआत रही है. पहले ही मैच में टीम को बांग्लादेश के हाथों 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. अब पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2025 में अपनी पहली जीत की तलाश है.
ये भी पढ़ें:-IND W vs PAK W Head To Head: पाकिस्तान पर लगा है 11-0 का ‘कलंक’, वनडे में ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
The post IND W vs PAK W Live Score: भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, बारिश का भी मंडराया साया, जानें कब होगा टॉस? appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment