2023 के बाद से ‘गर्त’ में जा रही इंग्लैंड की वनडे टीम, टॉप पर श्रीलंका, जानिए टीम इंडिया का नंबर
Odi Team Record Since 2023: वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड क्रिकेट टीम की हालत पिछले 2 सालों में बहुत खराब हो चुकी है. ये वही टीम है, जिसने आज से 6 साल पहले 2019 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था, लेकिन इसके बाद से इस टीम के प्रदर्शन में हैरान करने वाली गिरावट आई है. खासकर पिछले 2 सालों में टीम की हालत बहुत खराब हुई है. कभी सबसे खतरनाक टीमों में गिनी जाने वाली इंग्लैंड को अफगानिस्तान, पाकिस्तान, आयरलैंड जैसी छोटी टीमों से भी पिछड़ चुकी है. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि एक ताजा आंकड़ा इस बात की गवाही दे रहा है कि इंग्लैंड की वनडे टीम ‘गर्त’ में जा रही है.
ये आंकड़ा 2023 वनडे विश्व कप के बाद खेले वनडे मैचों में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों का है. जिसमें श्रीलंका नंबर एक पर है. वहीं टीम इंडिया दूसरे नंबर पर काबिज है, जबकि इंग्लैंड का 10वां नंबर है. ये वही इंग्लैंड है, जिसे हाल में साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दोनों मैच हरा दिए हैं. पूरे 27 साल बाद ऐसा हुआ है जब अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड को उसी के घर में वनडे सीरीज हराई है. अभी सीरीज का आखिरी मैच होना बाही है, जो 7 सितंबर को खेला जाएगा, अगर वो मुकाबला भी इंग्लैंड हार गई तो घर में उसका क्लीन स्वीप होगा और अफ्रीका इतिहास रच देगी.
🚨 South Africa have just won their 𝐟𝐢𝐫𝐬𝐭 𝐎𝐃𝐈 𝐒𝐞𝐫𝐢𝐞𝐬 in England 𝐬𝐢𝐧𝐜𝐞 𝟏𝟗𝟗𝟖 😲 #ENGvsSA pic.twitter.com/PrEdW7tEgP
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 5, 2025
श्रीलंका और भारत टॉप पर
2023 वर्ल्ड कप के बाद से सबसे अच्छा प्रदर्शन श्रीलंका का रहा है. इस टीम ने अब तक 28 वनडे खेल, जिनमें से 19 जीते. उसका विन प्रतिशत 73.07 रहा है. भारत दूसरे स्थान पर है, जिसने 14 मैचों में से 10 जीते और 71.42% की जीत हासिल की. वहीं न्यूजीलैंड ने 20 मैचों में 13 जीत दर्ज कर 68.42% विनिंग रेट बनाए रखा है.
इंग्लैंड का शर्मनाक प्रदर्शन
इंग्लैंड को एक वक्त वनडे क्रिकेट की सबसे खतरनाक टीम माना जाता था, लेकिन 2023 वर्ल्ड कप के बाद से इंग्लैंड ने 21 वनडे खेले, जिनमें से सिर्फ 7 ही जीते, जबकि 14 मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी. इंग्लिश टीम का विन प्रतिशत केवल 33.33 रहा. ये इंग्लैंड जैसी बड़ी टीम के लिए खराब आंकड़े हैं.इंग्लैंड से नीचे सिर्फ बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की टीम है, बाकी 7 टीमें उससे आगे हैं.
सबसे नीचे कौन सी टीम?
इस लिस्ट में नंबर 4 पर अफगानिस्तान टीम है, जिसने पिछले कुछ सालों में तेजी से तरक्की की है. इस टीम ने 17 मैचों में 9 जीत दर्ज की और 60% का विनिंग प्रतिशत बनाया, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 19 मैचों में 9 बार जीत हासिल की और उनका विन प्रतिशत 50% रहा. पाकिस्तान ने 20 मैचों में 9 जीत हासिल की, जबकि वेस्टइंडीज ने 24 में से 11 मुकाबले जीते. सबसे नीचे जिम्बाब्वे है, जिसने 17 मैचों में से सिर्फ 3 जीते, उनका विन प्रतिशत सबसे खराब 21.42% रहा है.
2023 वनडे विश्व कप के बाद सभी टीमों का वनडे में प्रदर्शन
| टीम | मैच | जीत | हार |
|---|---|---|---|
| श्रीलंका | 28 | 19 | 6 |
| भारत | 14 | 10 | 3 |
| न्यूज़ीलैंड | 20 | 13 | 6 |
| अफ़ग़ानिस्तान | 17 | 9 | 6 |
| ऑस्ट्रेलिया | 19 | 9 | 9 |
| वेस्टइंडीज़ | 24 | 11 | 12 |
| पाकिस्तान | 20 | 9 | 11 |
| दक्षिण अफ़्रीका | 21 | 9 | 12 |
| आयरलैंड | 14 | 5 | 7 |
| इंग्लैंड | 21 | 7 | 14 |
| बांग्लादेश | 17 | 5 | 12 |
| ज़िम्बाब्वे | 17 | 3 | 11 |
ये भी पढ़ें: Jemimah Rodrigues: 24वां जन्मदिन मना रही ये भारतीय क्रिकेटर, सचिन को मानती है अपना आइडल
Asia Cup से पहले पाकिस्तान की फाइनल में एंट्री, इस टीम से होगी खिताबी जंग
The post 2023 के बाद से ‘गर्त’ में जा रही इंग्लैंड की वनडे टीम, टॉप पर श्रीलंका, जानिए टीम इंडिया का नंबर appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment