Header Ads

IND vs UAE Asia Cup 2025 Live Score: धमाकेदार आगाज पर होगी टीम इंडिया की निगाहें, इन 11 धुरंधरों के साथ उतर सकते हैं कप्तान सूर्या

India vs UAE, Asia Cup 2025 Live Score in Hindi: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज करने को तैयार है। पहले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम की भिड़ंत आज यूएई के साथ होनी है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। कागज पर टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी है, लेकिन यूएई सूर्या की सेना यूएई को हल्के में लेने की भूल बिल्कुल नहीं करना चाहेगी।

टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर जबरदस्त फॉर्म में है और टीम में एक से बढ़कर एक मैच विनर्स की भरमार है। अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं। वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह कहर बरपाते हुए दिखाई देंगे। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव या वरुण चक्रवर्ती के कंधों पर सौंपी जाएगी, जिनका साथ अक्षर पटेल देंगे।

The post IND vs UAE Asia Cup 2025 Live Score: धमाकेदार आगाज पर होगी टीम इंडिया की निगाहें, इन 11 धुरंधरों के साथ उतर सकते हैं कप्तान सूर्या appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.