Asia Cup में सिर्फ ट्रॉफी नहीं, कप्तानी बचाना भी होगा सूर्या का मकसद, आंकड़े देखकर दूर हो जाएगी गलतफहमी!
Suryakumar Yadav as Captain: एशिया कप 2025 को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। 9 सितंबर से टूर्नामेंट होगा और टीम इंडिया का पहला मैच 10 सितंबर 2025 को होगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव पर काफी दबाव रहने वाला है। टीम इंडिया ने पिछला एशिया कप जीता था और अब सूर्या को न सिर्फ टीम इंडिया को दोबारा ट्रॉफी जीतने में मदद करनी है, बल्कि अपनी खुद की कप्तानी भी बचानी है। उनके आंकड़े ये बात साबित करते हैं।
सूर्यकुमार यादव का कप्तान बनने से पहले प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव को जुलाई 2024 में टीम इंडिया का फुल टाइम टी20 कप्तान बना दिया गया था। इसके पहले उन्होंने 68 मैच खेले थे और 43.33 की औसत से 2340 रन बनाए थे। उन्होंने 167.74 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी और उनका सर्वाधिक स्कोर 117 रन था। सूर्यकुमार ने फुल टाइम कप्तान बनने से पहले 4 शतक और 19 अर्धशतक जड़े थे। इसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते वो कप्तान बने थे।
कप्तान बनने के बाद सूर्या का नहीं चला है बल्ला
सूर्यकुमार यादव ने टी20 में कप्तानी लेने के बाद अब तक 15 मैच खेले हैं और मात्र 258 रन बनाए हैं। उनकी औसत 43.33 से गिरकर सीधा 18.42 की हो गई है। कप्तान बनने के बाद उन्होंने एक भी शतक नहीं लगाया और मात्र 2 अर्धशतक जड़े हैं। ऐसा लग रहा है कि सूर्यकुमार यादव पर कप्तानी का दबाव आ रहा है और वो प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। एशिया कप में उन्हें न सिर्फ डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया को जीत दिलानी है, बल्कि बल्ले से भी रन बनाने हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो उनकी कप्तानी पर खतरा मंडरा सकता है।
कप्तान के तौर पर सूर्या का रिकॉर्ड
टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड अच्छा है। उन्होंने 22 मैचों में भारतीय टीम का नेतृत्व किया है और 17 में जीत हासिल की है। सूर्या की कप्तानी में सिर्फ 4 ही मैच टीम इंडिया हारी है और एक टाई रहा है। सूर्या की लीडरशिप क्वालिटी पर किसी को शक नहीं है लेकिन बल्ले से भी उन्हें रन बनाने होंगे। वो टीम इंडिया के सबसे प्रमुख बल्लेबाजों में से एक हैं लेकिन आंकड़े जरूर फैंस की गलतफहमी दूर कर देंगे।
ये भी पढ़ें:- बिक नहीं रही भारत-पाकिस्तान के Asia Cup मुकाबले की टिकट, आयोजकों की बढ़ी परेशानी, विराट-रोहित हैं वजह?
The post Asia Cup में सिर्फ ट्रॉफी नहीं, कप्तानी बचाना भी होगा सूर्या का मकसद, आंकड़े देखकर दूर हो जाएगी गलतफहमी! appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment