Header Ads

विराट-रोहित की वापसी में होगी देरी! इंडिया A के लिए खेलना मुश्किल? BCCI ऑफिशियल का खुलासा

Virat Kohli-Rohit Sharma Return Delay: विराट कोहली और रोहित शर्मा की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी कि कोहली और रोहित इंडिया ए के लिए खेल सकते हैं। कानपूर में ऑस्ट्रेलिया ए और इंडिया ए के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी। 30 सितंबर को उनके बीच पहला मैच खेला जाएगा। इसमें रोहित-विराट के खेलने की उम्मीद लगाई जा रही है लेकिन अब BCCI ऑफिशियल ने बताया कि उनका खेलना मुश्किल है।

विराट-रोहित की वापसी में होगी देरी?

टीओआई को BCCI ऑफिशियल ने बताया कि विराट-रोहित के इंडिया A के लिए खेलने की संभावना कम है। उन्हें लेकर BCCI ने कोई निर्णय नहीं लिया है। बीसीसीआई ऑफिशियल ने कहा, ‘इसकी संभावना काफी कम है कि दोनों इंडिया A के लिए तीन मैच खेलेंगे। अभी तक इसे लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया लेकिन उन्हें फाॅर्स नहीं किया जाएगा। अगर उन्हें कुछ गेम टाइम चाहिए, तो आप उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले एक या दो मैच खेलते हुए देख सकते हैं। हालांकि, अभी कुछ भी तय नहीं है। वो दोनों फिट हैं और ऑस्ट्रेलिया वनडे श्रृंखला के लिए उपलब्ध हैं।’

इंडिया ए के लिए नहीं?, तो वापसी कब?

विराट कोहली और रोहित शर्मा अगर इंडिया ए के लिए नहीं खेलते हैं, तो फिर उनकी वापसी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली वनडे सीरीज में हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेलने वाली है। इसमें विराट और रोहित का खेलना तय है। दोनों ने हाल ही में फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है। BCCI सोर्स ने भी क्लियर कर दिया है कि ऑस्ट्रेलिया में वो खेलते हुए नजर आएंगे।

ऑस्ट्रेलिया vs इंडिया, वनडे सीरीज का शेड्यूल

तारीखमैचस्थान
19 अक्टूबर 2025पहला ODIपर्थ स्टेडियम, पर्थ
23 अक्टूबर 2025दूसरा ODIएडिलेड ओवल, एडिलेड
25 अक्टूबर 2025तीसरा ODIसिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

ये भी पढ़ें:- ‘कोई खेल से बड़ा नहीं है’, योगराज सिंह ने विराट-रोहित को सुनाई खरी-खरी, BCCI को भी दे डाली नसीहत!

The post विराट-रोहित की वापसी में होगी देरी! इंडिया A के लिए खेलना मुश्किल? BCCI ऑफिशियल का खुलासा appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.