Header Ads

Triple H ने AJ Lee के कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग का वीडियो किया शेयर, ऐतिहासिक पल को देखकर WWE फैंस हुए खुश

Triple H: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. सीएम पंक की पत्नी एजे ली ने 10 साल बाद WWE में वापसी की. ली ने आकर मौजूदा विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बैकी लिंच को धोया. शिकागो के फैंस पंक और ली को एक साथ देखकर खुश हो गए. ट्रिपल एच भी ली की वापसी से खुश हैं. उन्होंने बैकस्टेज उनके साथ तस्वीरें लीं. खैर द गेम ने ली द्वारा WWE कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने का बैकस्टेज फुटेज भी साझा किया है.

WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने शेयर किया वीडियो

पिछले एक हफ्ते में बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस ने सीएम पंक को काफी परेशान किया. Clash in Paris में बैकी की वजह से पंक चैंपियन बनने में नाकाम रहे. Raw के एपिसोड में बैकी ने पंक को खूब थप्पड़ लगाए. SmackDown में भी पंक को बैकी ने थप्पड़ जड़े. पंक ने कहा कि वह किसी महिला के ऊपर हाथ नहीं उठाते हैं. उन्होंने कहा कि उनके पास बैकी का जवाब देने के लिए बढ़िया ऑप्शन है. इसके बाद एजे ली ने वापसी कर बवाल मचाया.

ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया पर एजे ली के नए WWE कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करते हुए एक्सक्लूसिव फुटेज शेयर किया. उन्होंने इंस्टाग्रााम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें ली कॉन्ट्रैक्ट साइन कर रही हैं. ली ने रिंग में आने से पहले कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. ट्रिपल एच ने फुटेज के जरिए फैंस को इस ऐतिहासिक पल को दिखाया.

WWE Wrestlepalooza 2025 में हो सकता है बड़ा मैच

Wrestlepalooza 2025 का आयोजन 20 सितंबर को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. अब लगभग यह पक्का हो गया है कि Wrestlepalooza 2025 में सीएम पंक और एजे ली का मुकाबला सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच के साथ होगा. इस मैच का जल्द ही ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है. हो सकता है कि मैच में चैंपियनशिप भी दांव पर लगे. रॉलिंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप और बैकी लिंच अपनी विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड कर सकती हैं. आने वाले कुछ हफ्तों में सभी चीजें क्लियर हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें:-WWE में 11 साल बाद Brock Lesnar और John Cena के बीच ऐतिहासिक मैच का ऐलान, इस बड़े इवेंट में मचाएंगे तबाही

The post Triple H ने AJ Lee के कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग का वीडियो किया शेयर, ऐतिहासिक पल को देखकर WWE फैंस हुए खुश appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.