Header Ads

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह बने ‘मसीहा’, करोड़ों की मदद पहुंचाने का उठाया बीड़ा

Harbhajan Singh Donates: पंजाब में इस समय बाढ़ ने लोगों को परेशान करके रखा है। बाढ़ पीड़ित इलाकों में भारी नुकसान हुआ है और अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मदद पहुंचाने का बीड़ा उठा लिया है। उन्होंने अपनी ओर से मदद करने की पूरी कोशिश की है। हरभजन सिंह एंबुलेंस से लेकर नाव तक हर चीज द्वारा पंजाब के लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आ रहे हैं।

हरभजन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की

पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हरभजन सिंह ने पंजाब में चल रही स्थिति को देखते हुए 11 स्टीमर बोट दी है। उन्होंने सांसद फंड से 8 बोट खरीदी है और 3 उन्होंने अपने पैसे खर्च करके ली है। आपको बता दें कि हर एक नाव 4.5 से लेकर 5.5 लाख रूपये के बीच है। इसके अलावा हरभजन सिंह ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तीन एंबुलेंस भी खरीदी है। इससे वो जरूरतमंदों को अस्पताल पहुंचाने में मदद कर पा रहे हैं।

पंजाब में हालात हैं खराब

पंजाब में इस समय बाढ़ से हालात काफी खराब हैं। पिछले कुछ हफ्तों में भारी बारिश के कारण चीजें बिगड़ गई और नदियां उफान पर हैं। इसी वजह से कई सारे गांव डूब गए हैं और शहरों में भी बाढ़ से तगड़ा नुकसान हुआ है। कई सारे लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा और बाढ़ के कारण लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। इसी बीच सरकार समेत कई सारे बड़े-बड़े सेलेब्रिटी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

हरभजन ने दोस्तों से भी ली मदद

आम आदमी पार्टी की ओर से राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सबकुछ कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व भारतीय क्रिकेटर के कहने पर एक आर्गेनाईजेशन ने पंजाब पीड़ितों को 30 लाख रूपये की मदद पहुंचाई। इसके अलावा उनके दोस्त भी मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने लाखों रूपये दान किए हैं। बताया जा रहा है कि उनके द्वारा अब तक 50 लाख से ज्यादा रुपये जमा किए गए हैं। इसके अलावा भज्जी ने स्टीमर बोट और एंबुलेंस खरीदकर खुद का लाखों-करोड़ों का खर्चा किया है। साफ तौर पर वो मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025 से पहले श्रीलंका ने बचाई लाज, शर्मनाक हार के बाद धमाकेदार वापसी, विरोधियों का सपना चकनाचूर

The post पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह बने ‘मसीहा’, करोड़ों की मदद पहुंचाने का उठाया बीड़ा appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.