US Open Final 2025: फाइनल होने वाला है रोमांचक, लगातार तीसरी खिताबी जंग में उतरेंगे यह 2 स्टार, डोनाल्ड ट्रंप भी आएंगे नजर!
US Open Final 2025: अमेरिका में होने वाला यूएस ओपनर 2025 रोमांचक होने वाला है. मुकाबला बेहद टफ होगा, क्योंकि जो 2 खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे हैं वो जबरदस्त फॉर्म में हैं और कमाल का खेल दिखाकर खिताबी मुकाबले तक का सफर तय किया है. ये कोई और नहीं बल्कि कार्लोस अल्काराज और डिफेंडिंग चैंपियन यानिक सिनर हैं. इस साल यह लगातार तीसरा मौका है जब दोनों स्टार किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगे. एल्कराज के पास यानिक सिनर से इसी साल विंबलडन फाइनल में मिली हार का बदलना लेने का पूरा मौका होगा. फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाना है.
यूएस ओपन 2025 के सेमीफाइनल में कार्लोस एल्कराज ने कमाल का खेल दिखाया और नोवाक जोकोविच को मत दी. एल्कराज ने 24 बार के ग्रैंडस्लैम विनर जोकोविच को सीधे सेटों में 6-4, 7-6(4), 6-2 से हराया, जबकि वर्ल्ड नंबर वन और डिफेंडिंग चैंपियन यानिक सिनर ने 25वीं वरीयता प्राप्त कनाडा के फेलिक्स ओजार एलियासीम को 4 सेटों में 6-1, 3-6, 6-3, 6-4 से मात दी.
कार्लोस अल्कराज ने नोवाक जोकोविच के दी करारी मात
आर्थर एश स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल में पहले कार्लोस अल्कराज और नोवाक जोकोविच उतरे थे. यह मुकाबला 2 घंटे 23 मिनट तक चला. 38 साल के जोकोविच इस साल चारों ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल तक पहुंचे, लेकिन उन्हें हार बार हार मिली. एल्कराज नेदमदार बैकहैंड से जोकोविच को ज्यादा देर तक कोर्ट में टिकने नहीं दिया. खास बात ये है कि एल्कराज यूएस ओपन में अभी तक एक भी सेट हारे बिना फाइनल में पहुंचे हैं. उन्होंने पांच मैचों में किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ एक सेट नहीं गंवाया. उनके पास 22 साल की उम्र में अपने करियर का छठा ग्रैंडस्लैम जीतने का पूरा मौका है.
For the third time in a row at a Grand Slam, Jannik Sinner and Carlos Alcaraz will face off in the final 🏆https://t.co/GSZZorPLyf pic.twitter.com/1masdOdEXQ
— The Athletic (@TheAthletic) September 6, 2025
यानिक सिनर ने ऐसे मारी बाजी
कार्लोस अल्कराज और जोकोविच के बाद आर्थर एश स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन यानिक सिनर औरफेलिक्स ओजेड एलियासेम सेमीफाइनल में उतरे थे. इस मुकाबले में फेलिक्स ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन 4 सेट तक ही वह कोर्ट में टिक पाए. पिछली बार के चैंपियन सिनर ने मजबूत बैकहैंड के दमपर 6-1, 3-6, 6-3, 6-4 से मुकाबला अपने नाम किया. 24 साल के सिनर लगातार दूसरे साल यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं. अब उनके पास इस साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम जीतने का बढ़िया मौका है.
तीसरी बार फाइनल में सिनर और एल्कराज
सिनर और एल्कराज अभी तक किसी ग्रैंडस्लैम के दो फाइनल में आमने-सामने आए हैं. जिसमें एक-एक जीत दोनों खिलाड़ियों के नाम दर्ज है. इस बार कौन सा खिलाड़ी बाजी मारेगा यह देखने वाली बात होगी.
President Donald Trump will be attending the 2025 US Open men's singles final this Sunday.
— The Tennis Letter (@TheTennisLetter) September 5, 2025
Source: https://t.co/fVSzvogfGJ pic.twitter.com/tY9FYn34vk
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी आ सकते हैं नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूएस ओपन 2025 के सिंगल्स का फाइनल मुकाबला देखने के लिए आ सकते हैं. ट्रंप साल 2016 में सत्ता में आने के बाद से ही न्यूयॉर्क शहर में होने वाले इस टूर्नामेंट में नहीं गए हैं, वो आज से 10 साल पहले साल 2015 में अपनी पत्नी मेलानिया के साथ यूएस ओपन का मैच देखने के लिए पहुंचे थे.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 से पहले Shreyas Iyer को मिली खुशखबरी, कप्तानी को लेकर आई बड़ी खबर
The post US Open Final 2025: फाइनल होने वाला है रोमांचक, लगातार तीसरी खिताबी जंग में उतरेंगे यह 2 स्टार, डोनाल्ड ट्रंप भी आएंगे नजर! appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment