मोहम्मद शमी ने अपनी फिटनेस वीडियो से मचाया तहलका, टीम इंडिया में कमबैक की तैयारी शुरू
Mohammed Shami: भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में हिस्सा ले रहे हैं. बंगाल की ओर से खेलते हुए शमी ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. भारत की ओर से उन्होंने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में प्रतिनिधित्व किया था. इसके बाद से वह ब्लू जर्सी में भारत की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आए हैं. हालांकि अब शमी भारतीय टीम में वापसी करने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस का वीडियो साझा किया है.
मोहम्मद शमी ने साझा किया वीडियो
शमी को लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पा रही है. वह लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अब तेज गेंदबाज ने अपने सोशल मीडिया पर कसरत करते हुए वीडियो साझा किया है. वीडियो में शमी पैर और कंधों की कसरत कर रहे हैं. वह जिम में खूब पसीने भी बहा रहे हैं. शमी के वीडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है. शमी टीम इंडिया में कमबैक करने की तैयारी भी कर रहे हैं. लेकिन सिलेक्टर उनपर ध्यान नहीं दे रहे हैं. शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से भी नजरअंदाज कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें:- 2 साल बाद विराट कोहली ने उठाया चौंकाने वाला कदम, खास पोस्ट से सोशल मीडिया पर मच गई सनसनी!
ऐसा रहा है शमी का हालिया प्रदर्शन
शमी ने बंगाल की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में अपने आखिरी 5 मैच में 12 विकेट लिए हैं. हैदराबाद, असम और चंडीगढ़ के खिलाफ उन्होंने 3-3 विकेट भी झटके हैं. इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में भी बंगाल की ओर से उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. भारत की ओर से शमी ने अब तक 64 टेस्ट मैच में 229 विकेट झटके हैं, जबकि 108 वनडे मैच में उन्होंने 206 विकेट लिए हैं, जबकि 25 टी-20 मैच में उन्होंने भारत के लिए 27 विकेट अपनी झोली में डाले हैं.
ये भी पढ़ें: 4,4,6,6,6,6… पंजाब किंग्स के बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 366 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों का किया हाल बेहाल!
The post मोहम्मद शमी ने अपनी फिटनेस वीडियो से मचाया तहलका, टीम इंडिया में कमबैक की तैयारी शुरू appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment