IND vs NZ: गिल-अय्यर की वापसी, पंत बैठेंगे बाहर! पहले वनडे में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs NZ 1st ODI Playing 11: साल 2025 में धांसू प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया अपने दमदार खेल को 2026 में भी दोहराने के लिए तैयार है. नए साल की पहली सीरीज भारतीय टीम को न्यूजीलैंड से खेलनी है. टी-20 के घमासान से पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा.
विराट कोहली और रोहित शर्मा घरेलू दर्शकों के सामने एक बार फिर बल्ले से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. हालांकि, कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की वापसी के बाद टीम मैनेजमेंट के लिए प्लेइंग 11 चुनना बड़ा सिरदर्द जरूर रहेगा.
गिल-अय्यर की वापसी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंजरी की वजह से वनडे सीरीज मिस करने वाले कप्तान शुभमन गिल फिट होकर लौट आए हैं. गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए दिखाई देंगे. नंबर तीन की जिम्मेदारी विराट कोहली के कंधों पर होगी. वहीं, चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर खेलते हुए दिखाई देंगे. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंजर्ड हुए अय्यर अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और विजय हजारे में बल्ले से धमाल मचाकर इस सीरीज में हिस्सा लेने पहुंचे हैं.
पंत बैठेंगे बाहर?
ऋषभ पंत को भले ही स्क्वॉड में रखा गया हो, लेकिन पहले वनडे में उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिल पाना काफी मुश्किल नजर आता है. विकेटकीपर के तौर पर टीम मैनेजमेंट केएल राहुल के साथ जाने का फैसला कर सकती है. राहुल नंबर पांच पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में नंबर छह की जिम्मेदारी रविंद्र जडेजा के पास रखेगी. नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर में से किसी एक को मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: 4,4,6,6,6,6… पंजाब किंग्स के बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 366 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों का किया हाल बेहाल!
सिराज का होगा कमबैक
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मोहम्मद सिराज अपनी आग उगलती हुई गेंदों से कहर बरपाते हुए नजर आएंगे. सिराज का साथ अर्शदीप सिंह या फिर प्रसिद्ध कृष्णा में से कोई एक देता हुआ नजर आएगा. स्पिन विभाग की जिम्मा एक बार फिर कुलदीप यादव के हाथों में होगा.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर/नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव.
The post IND vs NZ: गिल-अय्यर की वापसी, पंत बैठेंगे बाहर! पहले वनडे में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11 appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment