MI W vs DC W WPL 2026 Score: मुंबई-दिल्ली की निगाहें पहली जीत पर, कांटे की टक्कर के लिए तैयार दोनों टीमें
Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL 2026 Live Today Cricket Match Score and Updates: महिला प्रीमियर लीग 2026 का मैच नंबर 3 मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने सामने होंगी. मुंबई को पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दिल्ली अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी.
Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL 2026: Where To Watch Live Streaming
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी. इसके अलावा मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. दर्शक हिंदी और अंग्रेजी में कमेंट्री का मजा ले सकते हैं.
Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL 2026: Weather and Pitch report
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है. यहां की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है. टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है. इस मैदान पर अब तक चेज करने वाली टीम 12 में से 9 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है.
ये भी पढ़ें: WPL 2026: पहली जीत के लिए MI-DC में होगी आर-पार की लड़ाई, जानें प्लेइंग 11, पिच और LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL 2026: Full Squad
MI का पूरा स्क्वाड: हीली मैथ्यूज, जी कमालिनी (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, राहिला फिरदौस, मिल्ली इलिंगवर्थ, सैका इशाक, निकोला केरी.
DC का पूरा स्क्वाड: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा, मरिजनन कप्प, ऐलाना किंग, लाॅरा वोल्वार्ट, शिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नु मनी, लिजेल ली, तानिया भाटिया, निकि प्रसाद, नल्लापुरेड्डी श्री चराणी, दीया यादव, ममता माडीवाला, नंदनी शर्मा और लूसी हेमिल्टन.
The post MI W vs DC W WPL 2026 Score: मुंबई-दिल्ली की निगाहें पहली जीत पर, कांटे की टक्कर के लिए तैयार दोनों टीमें appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment