IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, वडोदरा वनडे मैच से पहले स्टार खिलाड़ी को लगी चोट!
IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें पहले वनडे मुकाबले के लिए जोरदार तैयारी कर रही हैं. इस बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. अभ्यास के दौरान भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी को चोट लग गई. जिसके कारण ही उन्हें मैदान से बाहर लेकर जाना पड़ा. फॉर्म में चल रहे इस खिलाड़ी की इंजरी से कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की परेशानी बढ़ी होगी. इससे पहले तिलक वर्मा भी इंजर्ड हो गए थे. ये टीम इंडिया के लिए दूसरी इंजरी है.
स्टार खिलाड़ी को हुई इंजरी
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत नेट्स में अभ्यास करते समय इंजर्ड हो गए हैं. जिसके कारण ही फिजियो को उन्हें मैदान से बाहर लेकर जाना पड़ा. पंत की इंजरी कितनी गंभीर है, इसके बारे में फिलहाल नहीं कहा जा सकता है. हालांकि फिलहाल वनडे में ऋषभ पहले प्लेइंग 11 में फिट नहीं होते हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम की पहली पसंद केएल राहुल ही हैं. पंत उनके बैकअप के तौर पर टीम में है. पंत फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अच्छा प्रदर्शन करके आ रहे हैं. ऐसे में उनके पास प्लेइंग 11 में जगह बनाने का मौका था. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि पंत की इंजरी बहुत ज्यादा गंभीर नहीं हो, जिससे वो कल चयन के लिए उपलब्ध रहें.
Rishabh Pant gingerly walks off the field after being hit by a delivery while batting at the nets. #INDvNZ@shamik100 pic.twitter.com/vpByN9OvOh
— RevSportz Global (@RevSportzGlobal) January 10, 2026
खबर अपडेट हो रही है…
The post IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, वडोदरा वनडे मैच से पहले स्टार खिलाड़ी को लगी चोट! appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment