Header Ads

[Live] GG W vs UPW W WPL 2026 Score: क्या मेग लैनिंग बरकरार रखेगी अपना दबदबा? एश्ले गार्डनर पर होंगी नजरें

Gujarat Giants Women vs Up Warriorz Women WPL 2026 Live Today Cricket Match Score and Updates: नवी मुंबई के डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में आज विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मैच गुजरात जायंट्स वूमेन और यूपी वॉरियर्स वूमेन के बीच खेला जाने वाला है. दोनों ही टीमें इस सीजन में नए कप्तान के उतर रही हैं. मेगा ऑक्शन के कारण टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. जिसके कारण ही पहले ही मुकाबले से दोनों ही टीमें खुद को साबित करना चाहेंगी. 

Gujarat Giants Women vs Up Warriorz Women WPL 2026: Weather and Pitch report

ये मुकाबला नवी मुंबई के डॉ डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक यहां का तापमान 21 से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. साथ ही आसमान साफ रहने की पूरी संभावना है, चूंकि मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, इसलिए ओस कोई फैक्टर नहीं बनेगी. डॉ डी वाई पाटिल स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए मददगार जाना जाता है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन कुल मिलाकर, ये चेज करने वाली टीमों के पक्ष में रहने की संभावना है. 

Gujarat Giants Women vs Up Warriorz Women WPL 2026: Full Squad

गुजरात जायंट्स विमेंस स्क्वॉड: सोफी डिवाइन, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एशले गार्डनर (कप्तान), डेनियल वायट-हॉज, कनिका आहूजा, यास्तिका भाटिया, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहम, राजेश्वरी गायकवाड़, काश्वी गौतम, अनुष्का शर्मा, किम गार्थ, तनुजा कंवर, टिटास साधु, रेणुका सिंह ठाकुर, आयुषी सोनी, शिवानी सिंह, हैप्पी कुमारी. 

UP वॉरियर्स विमेंस स्क्वॉड: मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, प्रतीक रावल, हरलीन देओल, फीबी लिचफील्ड, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), श्वेता सेहरावत, चार्ली नॉट, डिएंड्रा डॉटिन, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, आशा सोभना, क्लो ट्रायोन, गोंगडी त्रिशा, क्रांति गौड़, सुमन मीना. 

नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी पल-पल की अपेडट…

The post [Live] GG W vs UPW W WPL 2026 Score: क्या मेग लैनिंग बरकरार रखेगी अपना दबदबा? एश्ले गार्डनर पर होंगी नजरें  appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.