Header Ads

IND vs NZ: फ्री में कब-कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच? जानें पूरी डिटेल्स

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमें इस मुकाबले की तैयारियों में जुट गई हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली भी भारत की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में यह पहला पुरुष इंटरनेशनल मैच होगा. आइए मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग पर एक नजर डालते हैं.

कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बड़ौदा में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से होगी, जबकि टॉस 1 बजे होगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी. इसके अलावा मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मुकाबले का लाइव प्रसारण किया जाएगा. फैंस यहां पर मुकाबले का मजा ले सकते हैं.

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की हुई वापसी

इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने हिस्सा नहीं लिया था. दोनों खिलाड़ी इंजरी की समस्या से जूझ रहे थे. हालांकि अब न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों खिलाड़ी वापसी कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें:- 2 साल बाद विराट कोहली ने उठाया चौंकाने वाला कदम, खास पोस्ट से सोशल मीडिया पर मच गई सनसनी!

पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंग्टन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल.

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैक फाउल्क्स, मिच हे, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग.

ये भी पढ़ें: 4,4,6,6,6,6… पंजाब किंग्स के बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 366 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों का किया हाल बेहाल!

The post IND vs NZ: फ्री में कब-कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच? जानें पूरी डिटेल्स appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.