Header Ads

[Live] MI W vs RCB W WPL 2026 Score: मुंबई और आरसीबी के बीच कांटे की टक्कर, मंधाना-हरमनप्रीत के प्रदर्शन पर होगी निगाहें

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore WPL 2026 Live Today Cricket Match Score and Updates: महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत आज से होने जा रही है. टूर्नामेंट का पहला ही मुकाबला ब्लॉकबस्टर होने वाला है. डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस के सामने डीवाई पाटिल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती होगी. मुंबई का खेमा स्टार प्लेयर्स से सजा हुआ है, लेकिन आरसीबी के पास भी मैच विनर्स की फौज मौजूद है. हालांकि, एलिसा पैरी का ना होना आरसीबी को इस सीजन खल सकता है.

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore WPL 2026: Where To Watch Live Streaming

आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार पर ले सकेंगे.

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore WPL 2026: Weather and Pitch report

डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है, जिसके चलते शॉट्स लगाना काफी आसान रहता है. डब्ल्यूपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है यानी बारिश बिल्कुल भी खलल नहीं डालेगी.

RCB-W vs MI-W हेड टू हेड

महिला प्रीमियर लीग 2026 में आरसीबी और मुंबई इंडियंस की अब तक कुल 7 बार भिड़ंत हो चुकी है. इसमें से 4 में जीत हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के हाथ लगी है. वहीं, 3 मैचों में मैदान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मारा है. यानी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. 

MI-W vs RCB-W Probable Playing 11

मुंबई टीम की संभावित प्लेइंग 11 : हेली मैथ्यूज, नताली साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), शबनम इस्माइल, साइका इश्काक़, सजीवन सजाना, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11: स्मृति मंधाना (कप्तान), नादिन डी क्लार्क, श्रेयंका पाटिल, पूजा वस्त्राकर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधती रेड्डी, राधा यादव, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, गौतमी नाइक, लिन्से स्मिथ.

The post [Live] MI W vs RCB W WPL 2026 Score: मुंबई और आरसीबी के बीच कांटे की टक्कर, मंधाना-हरमनप्रीत के प्रदर्शन पर होगी निगाहें appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.