[Live] IND U19 vs SA U19 3rd ODI Score: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा ताबड़तोड़ छक्का, टीम इंडिया की जोरदार शुरुआत
IND vs SA U19 3rd Youth ODI Live Today Cricket Match Score and Updates: भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर 19 टीम के बीच तीसरा यूथ वनडे मैच होने जा रहा है. टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों ने शुरुआती दो एकदिवसीय मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर कब्जा किया. अब भारतीय अंडर 19 टीम तीसरा वनडे मैच जीतकर साउथ अफ्रीका का सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतरने वाली है. आयुष म्हात्रे की गैरमौजूदगी में वैभव सूर्यवंशी का कप्तान के रूप में प्रदर्शन तारीफ के लायक रहा है. उनकी कप्तानी में भारत ने बड़ी सीरीज अपने नाम की. दूसरे यूथ वनडे में वो प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे. अब तीसरे मुकाबले में भी उनपर नजरें रहने वाली हैं.
IND U19 vs SA U19: तीसरा यूथ ODI कहां देखें?
भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर 19 टीमों के बीच तीसरा यूथ वनडे किसी चैनल या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव नहीं आएगा. फैंस इस मुकाबले का आनंद साउथ अफ्रीका के यूट्यूब चैनल पर ले सकते हैं.
IND U19 vs SA U19: दोनों टीमों का स्क्वाड
टीम इंडिया का U19 स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज, हरवंश पंगालिया, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, मोहम्मद एनान, राहुल कुमार, उधव मोहन, युवराज गोहिल.
साउथ अफ्रीका का U19 स्क्वाड: जोरिच वान शल्कविक, अदनान लागाडियन, मुहम्मद बुलबुलिया (विकेटकीपर/कप्तान), जेसन राउल्स, अरमान मनैक, पॉल जेम्स, डेनियल बोसमैन, बैंडिले मबाथा, एनटांडो सोनी, जे जे बैसन, बयांदा माजोला, कॉर्न बोथा, माइकल क्रुइस्कैंप, लेथाबो फाहलामोहलाका, एनाथी किट्सिनी.
IND U19 vs SA U19: मौसम और पिच का हाल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे यूथ वनडे में मौसम साफ रहने वाला है. बेनोनी का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है और बारिश के चांस बेहद कम हैं. पिच पर बल्लेबाजों को सपोर्ट मिलेगा. पिछले दो मैचों में गेंद अच्छी तरह बाउंस होकर बल्ले पर आई है. ऐसे में हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद लगाई जा सकती है.
मैच से जुड़े पल-पल अपडेट्स नीचे दिए गए हैं:
The post [Live] IND U19 vs SA U19 3rd ODI Score: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा ताबड़तोड़ छक्का, टीम इंडिया की जोरदार शुरुआत appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment