Arjun Tendulkar Wedding: शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक, वीडियो आई सामने
Arjun Tendulkar Wedding: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी हो चुकी है. इन दोनों की शादी में कई बड़ी हस्तियां शिरकत करती हुई नजर आईं. वरमाला का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के गले में फूलों की माला पहना रहे हैं तो वहीं पीछे सचिन तेंदुलकर उनके ऊपर फूलों की बारिश कर रहे हैं. वरमाला के बाद दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया. अर्जुन की मां अंजलि भी इस दौरान जोड़े के पीछे ही खड़ी होती हैं.
Arjun Tendulkar, the son of Sachin Tendulkar, got married to Saaniya Chandhok today in Mumbai.❤️
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 5, 2026
Congratulations to Arjun and Saaniya. Best wishes for a happy life together. 💐 pic.twitter.com/HhkU9is64F
बॉलीवुड और क्रिकेट का लगा जमावड़ा
इस हाई प्रोफाइल शादी में मेहमान भी हाई प्रोफाइल ही रहे. बॉलीवुड के कई बड़े सितारे जैसे आमिर खान और शाहरुख खान भी इस शादी में शामिल हुए. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी अपनी वाइफ के साथ शादी में शरीक हुए. इसी के साथ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ शादी में पहुंचे. तेंदुलकर परिवार की तरफ से पीएम मोदी और राहुल गांधी जैसे नेताओं को भी शादी का कार्ड दिया गया था.
पिछले साल हुई थी सगाई
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के शादी के कार्यक्रम 3 मार्च से ही जामनगर में चल रहे हैं. दोनों परिवार मिलकर धूम धाम से इस शादी को एक त्योहार की तरह मना रहे हैं. साल 2025 में अगस्त के महीने में दोनों की सगाई गुपचुप तरीके से हुई थी. इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी गई थी बाद में सचिन तेंदुलकर ने शादी की बात रेडिट के जरिए बताई थी. शादी भी उतनी ही निजी तरीक से की गई है और बहुत ही लिमिडिट लोगों को बुलाया गया है.
ये भी पढ़िए- T20 WC 2026: सेमीफाइनल में संजू सैमसन के खेलने पर लगेगा बैन! सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल का क्या है सच?
The post Arjun Tendulkar Wedding: शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक, वीडियो आई सामने appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment