Header Ads

IND vs ENG: जियोस्टार नहीं, यहां फ्री में देखें भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल की जंग, जानें पूरी डिटेल्स

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. जीतने वाली टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगी, जबकि हारने वाली टीम का पत्ता टूर्नामेंट से साफ हो जाएगा. दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला करो या मरो का है. फैंस इस मुकाबले का बेसब्री के साथ इंतजार भी कर रहे हैं. इस मैच का लुत्फ फ्री में आप कैसे ले सकते हैं. आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स.

कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार ये मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर होगी, जबकि लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. फैंस जियोस्टार पर कई भाषा में कमेंट्री का मजा ले सकते हैं. वहीं, फ्री में इस मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स पर भी देखा जा सकता है, जहां पर मैच को देखने के लिए आपको एक भी रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे.

क्या भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव?

क्या इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव होगा? ये सवाल काफी चर्चा में है. लेकिन भारतीय टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के साथ उतर सकती है. खराब प्रदर्शन के बाद भी अभिषेक शर्मा को प्लेइंग 11 में मौका मिलने की संभावना काफी अधिक है.

ये भी पढ़ें: सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के साथ हुई चीटिंग! थर्ड अंपायर के फैसले पर भी उठे सवाल, Not Out को दिया गया Out?

कैसा है दोनों टीमों का हालिया प्रदर्शन?

भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी 5 टी-20 मैचों पर नजर डालें तो भारतीय टीम को आखिरी 5 टी-20 मैच में 4 जीत और 1 हार मिली है, जबकि इंग्लैंड ने अपने सभी आखिरी 5 टी-20 मैच जीते हैं. हेड टू हेड की बात करें तो भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 5 मैच खेले गए हैं. भारत ने 3 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किए हैं.

कैसा है पिच का मिजाज?

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच के लिए वानखेड़े की पिच नंबर 7 आवंटित की गई है. 12 फरवरी के बाद से इस पिच का इस्तेमाल नहीं हुआ. पिच पर हल्की घास है. दोनों टीमों के आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए पिच पर 200 से अधिक रन बनने की संभावना है.

The post IND vs ENG: जियोस्टार नहीं, यहां फ्री में देखें भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल की जंग, जानें पूरी डिटेल्स appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.