Header Ads

राहुल द्रविड़-आर अश्विन ने खरीदी नई टीम! IPL 2026 से पहले इस टूर्नामेंट में मारी एंट्री

Rahul Dravid-R Ashwin Acquire Team: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और आर अश्विन ने मिलकर एक नई टीम में निवेश किया है. बताया जा रहा है कि यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में इन दोनों खिलाड़ियों ने कुछ अन्य निवेशकों के साथ मिलकर ग्लासगो टीम खरीदने का फैसला किया है. आर अश्विन IPL और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी क्रिकेट से जुड़े हैं, वहीं राहुल द्रविड़ भी संन्यास के बाद अलग-अलग तरह के रोल में नजर आए हैं. अब दोनों ने एक टीम खरीदने का फैसला किया है.

भारतीय दिग्गजों ने खरीदी टीम!

बीबीसी स्पोर्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि राहुल द्रविड़ और रविचंद्रन अश्विन ने एक भारतीय निवेशक ग्रुप के साथ मिलकर यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में टीम खरीदी है. बता दें कि यह छह टीमों का एक टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन गर्मियों में होगा. उन्होंने ग्लासगो नामक टीम में निवेश किया है. बता दें कि ग्लासगो से पहले एम्स्टरडैम, बेलफास्ट और एडिनबर्ग की टीम भी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के निवेशकों द्वारा खरीदी गई थी. टूर्नामेंट के आयोजक जल्द ही डच की रॉटरडैम नामक जगह की टीम भी बेचने की कोशिश में लगे हैं.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में ऐसी होगी RCB की प्लेइंग 11! T20 World Cup में धमाल मचाने वाले खिलाड़ी को मिलेगी जगह?

रॉटरडैम टीम को खरीदेंगे पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी!

सिर्फ भारतीय क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस, हेनरिक क्लासेन और जोंटी रोड्स रॉटरडैम टीम को खरीदने वाले हैं. अभी तक आधिकारिक रूप से ऐलान होना बाकी है लेकिन जल्द ही खबर सामने आ सकती है. बता दें कि यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग का आयोजन आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के क्रिकेट बोर्ड मिलकर कर रहे हैं. बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन भी रूल्स स्पोर्ट्स नामक भारतीय कंपनी के साथ टूर्नामेंट के मालिकों में से एक हैं.

कब शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग?

यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग की शुरुआत 26 अगस्त को होने वाली है. बताया जा रहा है कि 20 सितंबर तक यह प्रतियोगिता चलेगी. इंग्लैंड की पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से इस टी20 टूर्नामेंट की सीधी टक्कर होगी.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: सेमीफाइनल में फ्लॉप हुए ये 3 खिलाड़ी अब फाइनल में मचाएंगे तहलका! बनेंगे टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत?

The post राहुल द्रविड़-आर अश्विन ने खरीदी नई टीम! IPL 2026 से पहले इस टूर्नामेंट में मारी एंट्री appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.