IND vs ENG: हार के बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कहां हुई गलती, किस मोड़ पर हाथ से निकल गया मैच?
IND vs ENG: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बहुत ही धमाकेदार पारी देखने को मिली. टीम इंडिया के 253 रनों के जवाब में इंग्लिश ने 20 ओवरों में 246 रन तक बना दिए, लेकिन जीत से 7 रन दूर रह गए. इस हार के साथ ही इंग्लिश टीम का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया. हार के बाद इंग्लिश टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने कुछ बड़े स्टेटमेंट दिए हैं. उन्होंने मुकाबला खत्म होने के बाद बताया कि क्या बड़ी गलती उनसे हो गई. इंग्लिश टीम जीता हुआ सेमीफाइनल मुकाबला हार गई.
कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया क्या हुई गलती
मैच में टॉस जीतने के बाद इंग्लिश कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और फिर संजू का कैच भी 15 रनों पर ही छोड़ दिया. हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हैरी ब्रूक ने इस बारे में कहा, ‘हमने सोचा था कि पिच फ्रेश होने की वजह से शुरुआत में थोड़ी पकड़ हो सकती है और हमें पहली इनिंग में थोड़ी ज्यादा स्पिन की उम्मीद थी. लेकिन वैसा नहीं हुआ. जाहिर है, उन्होंने बहुत अच्छा खेला. बिल्कुल, मैं हाथ उठाकर कहूंगा कि मैंने सैमसन को ड्रॉप करके बहुत बड़ी गलती की. जैसा कि पुरानी कहावत है, कैच पकड़ कर ही मैच जिताए जाते हैं और बदकिस्मती से आज रात फील्ड में चीजें हमारे हिसाब से नहीं हुईं. आखिर में, उसकी हमें कीमत चुकानी पड़ी.’
गेंदबाजी में हुई गलतियों पर कप्तान हैरी ब्रूक ने बोलते हुए कहा, ‘बस यहां-वहां बॉलिंग में थोड़ी सी गलती हुई. हम शायद उतना अच्छा नहीं खेल पाए जितना हम खेल सकते थे. लेकिन इंडियन बैट्समैन दुनिया के कुछ बेस्ट बैट्समैन हैं और अगर आप उनके खिलाफ गलत खेलते हैं, तो बॉल पार्क के बाहर चली जाती है. लेकिन जैसा कि मैं कहता हूं, हमने जोरदार कोशिश की और बदकिस्मती से नतीजा गलत निकला.’
Harry Brook said, “I'll hold my hands up and admit I made a big mistake dropping Sanju Samson. We weren't good enough in the field. We misexecuted, and can't afford to do that against world class Indian batters”. pic.twitter.com/iOI7Q8gO7s
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 5, 2026
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: जैकब बेथेल की शानदार पारी गई बेकार, टीम इंडिया ने फाइनल में बनाई अपनी जगह
जैकब बेथेल की कप्तानी ने की तारीफ
इंग्लैंड के लिए मैच में अकेले लड़ते नजर आए जैकब बेथेल की तारीफ करते हुए कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, ‘वह (जैकब बेथेल के बारे में) बिल्कुल अविश्वसनीय था. मुझे लगता है कि वह अपने करियर में बहुत पैसा कमाएगा और इंग्लैंड के साथ उसका करियर शानदार होगा. उसने आज रात दुनिया को दिखाया कि वह कितना अच्छा है. दुर्भाग्य से हम गलत साइड पर थे, लेकिन वह पारी इस कॉम्पिटिशन से एक बहुत बड़ी पॉजिटिव बात है. उसने मैदान में उतरते और पहली बॉल से ही गेम संभालते हुए, सबको दिखाया कि वो क्या कर सकता है.’
ये भी पढ़ें: ‘इस जीत के असल हीरो बुमराह हैं…’ IND vs ENG सेमीफाइनल जीतने के बाद संजू सैमसन ने दिया दिल छू लेने वाला बयान
The post IND vs ENG: हार के बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कहां हुई गलती, किस मोड़ पर हाथ से निकल गया मैच? appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment