Header Ads

इंग्लैंड का ये ‘घायल शेर’ सेमीफाइनल में कर सकता है कमबैक, टीम इंडिया को बनाना होगा तगड़ा प्लान

Cheteshwar Pujara On Jos Buttler: टीम इंडिया के पूर्व बैटर चेतेश्वर पुजारा का मानना ​​है कि अगर भारत को 5 मार्च को मुंबई में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले को जीतना है, तो अनुभवी और ताकतवर इंग्लैंड बैटर जोस बटलर को कंट्रोल करना होता. इसके लिए ‘मेन इन ब्लू’ को पारी की शुरुआत में जसप्रीत बुमराह का इस्तेमाल करना चाहिए.

‘बलटर में काबीलियत’

जियोहॉटस्टार के ‘गेम प्लान’ पर बात करते हुए एक्सपर्ट पुजारा ने बटलर की क्रीज पर जमने के बाद मुश्किल हालात से वापसी करने की काबिलियत के बारे में बताया. पुजारा ने समझाया, ‘आप बटलर को नज़रअंदाज नहीं कर सकते. वो इंग्लैंड टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं, और एक बार सेट हो जाने के बाद वो अपने शॉट खेलने से नहीं डरते. अगर आपने टी20 फॉर्मेट में 4,000 से ज़्यादा रन बनाए हैं, तो आप जानते हैं कि आप क्या कर रहे हैं.

7 मैचों में 62 रन

पुजारा ने आगे कहा, ‘भले ही वो मुश्किल दौर से गुजर रहे हों, लेकिन जानते हैं कि कैसे वापसी करनी है, प्रेशर को कैसे संभालना है, और एक बड़े गेम में, अपने स्टैंडर्ड को कैसे ऊपर उठाना है.’ हालांकि बटलर का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का कैंपेन फ्लॉप रहा है, उन्होंने 7 मैचों में सिर्फ 62 रन बनाए हैं, लेकिन उनका ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड नजरअंदाज़ करना मुश्किल है. उन्होंने 142 इनिंग्स में 33.71 की एवरेज से 4012 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के साथ हुई चीटिंग! थर्ड अंपायर के फैसले पर भी उठे सवाल, Not Out को दिया गया Out?

बुमराह का इस्तेमाल कैसे करें?

पुजारा ने ये भी सुझाव दिए कि भारत को इस जरूरी स्टेज पर बटलर के खिलाफ बुमराह का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मैं चाहूंगा कि बुमराह पहले 3 ओवर्स में कम से कम एक ओवर डालें. बटलर के खिलाफ, उन्हें गेंद को तकरीबन 8 मीटर की लेंथ या उससे थोड़ी कम पर पिच करने की कोशिश करनी चाहिए. हमने एक गेम में जोस बटलर को लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर कैच आउट होते भी देखा. इसलिए, अगर हो सके, तो वैसी ही डिलीवरी करने की कोशिश करें.’

यह भी पढ़ें- ‘अबकी बार 50 करोड़ पार …’ T20 वर्ल्ड कप 2026 ने कर दिया सबसे बड़ा ‘मुनाफा’!

भारतीय पेसर की परफॉर्मेंस

पुजारा ने टीम इंडिया के स्टार पेसर की तारीफ करते हुए कहा, ‘जसप्रीत बुमराह के लिए फायदा ये है कि उनके पास बहुत अच्छी यॉर्कर के साथ-साथ धीमी गेंद भी है. अगर बैक-ऑफ-ए-लेंथ डिलीवरी काम नहीं कर रही है, तो वो हमेशा इसे बदल सकते हैं.’ बुमराह ने भारत के लिए 6 मैचों में 6.30 की इकॉनमी रेट से 9 जरूरी विकेट लिए हैं.

The post इंग्लैंड का ये ‘घायल शेर’ सेमीफाइनल में कर सकता है कमबैक, टीम इंडिया को बनाना होगा तगड़ा प्लान appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.