Header Ads

Perth Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टक्कर, कब, कहां और कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

IND-W vs AUS-W Test Match: कप्तान हरमनप्रीत कौर की लीडरशिप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां मेजबान अभी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में 8-4 से आगे है, उन्होंने टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2-1 से हारने के बाद वनडे सीरीज 3-0 से जीती थी. भारत अब ये सीरीज नहीं जीत सकता, लेकिन शुक्रवार से शुरू होने वाले4 दिन के मैच में जीत के साथ इसे 8-8 से बराबरी कर सकता है.

एलिसा हीली का आखिरी इंटरनेशनल मैच

ये मैच इसलिए भी अहम होने की उम्मीद है क्योंकि ये ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला होगा. 35 साल की हीली ने होबार्ट में तीसरे वनडे में शानदार 158 रन बनाकर व्हाइट-बॉल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, और वो अपने रेड-बॉल करियर को भी उतने ही शानदार तरीके से खत्म करना चाहेंगी.

कब और कहां होगा टेस्ट मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का इकलौता वुमेंस टेस्ट मैच 6 मार्च भारतीय समयनुसार सुबह 10:50 बजे से पर्थ के WACA ग्राउंड पर होगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के भी टीम इंडिया के फैंस इस मैच पर भी अपनी नजर रखेंगे. हर भारतीय को उम्मीद होगी की ‘हरमनप्रीत कौर की आर्मी’ फतह हासिल करके वतन लौटे.

यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत के साथ चकनाचूर हुए 5 रिकॉर्ड्स, संजू सैमसन ने भी रच डाला इतिहास

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वुमेन टेस्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा. इसके अलावा मोबाइल ऐप और वेबसाइट के दर्शक इसे जियोहॉटरस्टार पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया की पूरी टेस्ट टीम

एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), डार्सी ब्राउन, मैटलन ब्राउन, एश्ले गार्डनर, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, फिबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, रेचल ट्रेनमैन, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम.

भारत की पूरी टेस्ट टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतीका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे.

The post Perth Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टक्कर, कब, कहां और कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग? appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.