Header Ads

IND vs ENG: अभिषेक शर्मा नहीं खेलेंगे सेमीफाइनल? महामुकाबले से पहले कोच ने खोल दिए पत्ते!

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच होने जा रहा है. इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर बनी हुई है. अभिषेक शर्मा के लिए अब तक टी20 वर्ल्ड कप बेहद निराशाजनक रहा है. एक अर्धशतक के अलावा अब तक वो कुछ बड़ा नहीं कर पाए हैं. इसी वजह से उनकी प्लेइंग 11 में जगह पर सवाल खड़े हो रहे हैं. अब टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में अभिषेक खेलेंगे या नहीं.

अभिषेक शर्मा को लेकर सस्पेंस दूर!

सेमीफाइनल मैच से पहले भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए. इसी बीच उनसे अभिषेक शर्मा की जगह को लेकर पूछा गया. मोर्कल ने बताया कि अभिषेक भले ही अभी अच्छे टच में नहीं हैं, लेकिन सेमीफाइनल में उनके लिए यह नई शुरुआत होगी. उन्होंने संकेत दे दिए कि अभिषेक अगला मैच जरूर खेलेंगे. कोच ने कहा, ‘संजू सैमसन भी इसी तरह की स्थिति में फंसे थे. यह अभिषेक शर्मा के लिए सीखने का मौका है. सेमीफाइनल उनके लिए एक नया अध्याय होगा और उनके पास मैदान पर जाकर बेहतर करने का मौका रहेगा.’

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बाद पाकिस्तान ने इन 5 खिलाड़ियों को टीम से निकाला, बाबर-शादाब का वनडे स्क्वाड से कटा पत्ता

पिच को देखते हुए कॉम्बिनेशन बदलेगा?

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड का मैच होने जा रहा है. पिच ने सस्पेंस बनाया हुआ है. अभी तक जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें घास नजर आ रही है. पिच के अनुसार अतिरिक्त स्पिनर या तेज गेंदबाज को शामिल करने का विचार किया जा सकता है.

मोर्ने मोर्केल ने पिच के बारे में बात करते हुए कहा, ‘हमने सभी चीजें कवर कर रखी हैं. टीम सिलेक्शन इस चीज पर निर्भर करेगा कि मैच के दिन पिच कैसी नजर आती है. पिच को अभी पानी दिया गया है और यह थोड़ी सॉफ्ट है. इसी वजह से अभी इसे पढ़ पाना मुश्किल है. अगर यह बड़ा स्कोर बनने वाली पिच है, तो हमें अपना स्तर बढ़ाना होगा.’

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे ये 4 इंग्लिश खिलाड़ी! T20 World Cup के सेमीफाइनल में बैठना पड़ सकता है बाहर

The post IND vs ENG: अभिषेक शर्मा नहीं खेलेंगे सेमीफाइनल? महामुकाबले से पहले कोच ने खोल दिए पत्ते! appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.