Header Ads

रोहित-विराट के करियर पर तलवार, विश्व कप 2027 से पहले ही खेलेंगे आखिरी सीरीज?

Rohit Sharma and Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इससे पहले दोनों ही खिलाड़ियों ने टी-20 विश्व कप 2024 के बाद टी-20 से अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की थी। अब माना जा रहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे से भी जल्द रिटायर हो जाएंगे। भारतीय टीम आगामी वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि 23 अक्टूबर को दूसरा मैच खेला जाना है। वहीं तीसरा वनडे मैच 25 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी नजर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि ये दोनों खिलाड़ियों के लिए आखिरी मैच हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

The post रोहित-विराट के करियर पर तलवार, विश्व कप 2027 से पहले ही खेलेंगे आखिरी सीरीज? appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.