Rohit Sharma और Virat Kohli की कब होगी मैदान पर वापसी? मिल गया फैंस के सवाल का जवाब!
Rohit Sharma and Virat Kohli: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म हो गई है। पहले अगस्त में टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी थी, जोकि अब अगले साल तक पोस्टपोन हो गई है। ऐसे में अब टीम इंडिया सीधे सितंबर में एशिया कप 2025 खेलने के लिए उतरेगी। जिसके कारण रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस को बड़ा झटका लगा है। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी में अब और ज्यादा समय लगेगा। रोहित और विराट अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आएंगे।
कब होगी Rohit Sharma और Virat Kohli की वापसी
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आखिरी बार रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए खेला था। अब दोनों खिलाड़ी अक्टूबर महीने में दोबारा ब्लू जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे। जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। आईपीएल 2025 में रोहित-विराट आखिरी बार खेले थे। जिसके बाद से ही दोनों दिग्गज अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि इसी सीरीज से बुमराह भी वनडे टीम में वापसी करेंगे। इस सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो….
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: कप्तान शुभमन गिल से हुई थी बड़ी गलती, बीच मैदान खफा हो गए थे मोहम्मद सिराज, जानिए क्या था मामला
The post Rohit Sharma और Virat Kohli की कब होगी मैदान पर वापसी? मिल गया फैंस के सवाल का जवाब! appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment