Header Ads

शुभमन गिल बने इस टीम के कप्तान, बड़े टूर्नामेंट के लिए मिला जिम्मा

Shubman Gill: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार खेल दिखाया। अपने बल्ले के अलावा उन्होंन शानदार कप्तानी की और सीरीज 2-2 से बराबरी करने में अहम योगदान निभाया। इसके अलावा उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 754 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। अब शुभमन गिल को एक और जिम्मेदारी मिली है। दलीप ट्रॉफी 2025 के लिए उन्हें नॉर्थ जोन की कप्तानी सौंपी गई है।

नॉर्थ जोन की कप्तानी संभालेंग गिल

दलीप ट्रॉफी का आगाज 28 अगस्त से होने जा रहा है। नॉर्थ जोन अपना पहला मैच 28 अगस्त को ईस्ट जोन के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी, जिसकी अगुवाई ईशान किशन करेंगे। गिल के अलावा अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को भी नॉर्थ जोन की टीम में जगह मिली है। हालांकि चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि अगर इन खिलाड़ियों को एशिया कप 2025 में जगह मिलती है तो रोहिल्ला गुरनूर बरार और अनुज ठकराल को नॉर्थ जोन में शामिल किया जाएगा।

नॉर्थ जोन के लिए टीम

शुभमन गिल (कप्तान), शुभम खजूरिया, अंकित कुमार (उपकप्तान), आयुष बडोनी, यश ढुल, अंकित कलसी, निशांत सिंधु, साहिल लोत्रा, मयंक डागर, युद्धवीर सिंह चरक, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, कनाहैया वाधवाना (विकेटकीपर)।

स्टैंडबाय: शुभम अरोड़ा (विकेटकीपर), जसकरनवीर सिंह पॉल, रवि चौहान, आबिद मुश्ताक, उमर नजीर, निश्नूक बिड़ला, दिवेश शर्मा

शुभम रोहिल्ला (सर्विसेज) शुभमन गिल की जगह लेंगे। गुरनूर बरारअर्शदीप सिंह की जगह लेंगे। वहीं अनुज ठकराल हर्षित राणा का स्थान लेंगे।

दलीप ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल

मैचतारीखवेन्यू
नॉर्थ जोन बनाम ईस्ट जोन (क्वार्टर फाइनल 1)28 अगस्त – 31 अगस्त 2025सेंटर ऑफ एक्सेलेंस
सेंट्रल जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन (क्वार्टर फाइनल 2)28 अगस्त – 31 अगस्त 2025सेंटर ऑफ एक्सेलेंस
सेमीफाइनल 14 सितंबर – 7 सितंबर 2025सेंटर ऑफ एक्सेलेंस
सेमीफाइनल 24 सितंबर – 7 सितंबर 2025सेंटर ऑफ एक्सेलेंस
फाइनल11 सितंबर – 14 सितंबर 2025सेंटर ऑफ एक्सेलेंस

The post शुभमन गिल बने इस टीम के कप्तान, बड़े टूर्नामेंट के लिए मिला जिम्मा appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.