Header Ads

WWE दिग्गज John Cena ने Brock Lensar को लेकर भरी हुंकार, डर के बावजूद पीछे ना हटने का किया दावा

Brock Lesnar: WWE SummerSlam 2025 का अंत काफी धमाकेदार अंदाज में हुआ. नाइट-2 के मेन इवेंट में जॉन सीना ने कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. अंत में कोडी ने जीत हासिल कर टाइटल अपने नाम किया. कोडी ने सीना के 105 दिनों के टाइटल रन का अंत किया. खैर इसके बाद ब्रॉक लैसनर ने 2 साल बाद रिंग में वापसी की. उन्होंने सीना को तगड़ा एफ-5 दिया. अब SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में सीना ने लैसनर को लेकर हुंकार भरी है.

WWE SmackDown के एपिसोड में जॉन सीना ने क्या कहा?

SmackDown की शुरुआत जॉन सीना ने की. उन्होंने जबरदस्त प्रोमो दिया. सीना ने कहा कि WWE लंबे समय से मॉन्ट्रियल जाने से डर रहा था क्योंकि उन्हें डर था कि फैंस शो को हाइजैक कर लेंगे. सीना ने बताया कि उन्हें कभी इस बात का डर नहीं लगा क्योंकि फैंस ही असली शो हैं. सीना ने इसके बाद SummerSlam 2025 में लैसनर द्वारा किए गए अटैक पर बात की.


सीना ने कहा कि अपने करियर के इस मोड़ पर वह ब्रॉक लैसनर से डरते हैं. जॉन ने यह भी बताया कि डर के बावजूद वह लैसनर से पीछे नहीं हटेंगे. अपनी इस बात के जरिए सीना ने ब्रॉक को चेतावनी दी. सीना ने कहा,”क्या मैं डर रहा हूं? हां. मुझे डर है कि ब्रॉक लैसनर ने जॉन सीना जैसी समस्या मोल ले ली है. समय कम होता जा रहा है और मेरा डर बढ़ रहा है. आपने समरस्लैम देखा है तो आप जानते होंगे कि मैं बिना लड़े नहीं जाऊंगा. तो ब्रॉक लैसनर, जब भी तुम्हें कुछ चाहिए हो तो आ जाओ और ले लो”.

WWE Clash in Paris 2025 में होगा जॉन सीना का बड़ा मैच

Clash in Paris 2025 का आयोजन 31 अगस्त को होने वाला है. WWE ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. वहां पर जॉन सीना भी एक्शन में नज़र आएंगे. उनका मुकाबला लोगन पॉल के साथ होगा. SmackDown के एपिसोड में सीना ने पॉल की चुनौती को स्वीकार किया. सीना और पॉल के बीच WWE में पहली बार सिंगल्स मुकाबला होगा. इससे पहले दोनों टैग टीम मैच में साथ में काम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE में पूर्व ट्राइबल चीफ की धमाकेदार स्ट्रीक का अंत, Roman Reigns के साथी ने दिया बड़ा झटका

The post WWE दिग्गज John Cena ने Brock Lensar को लेकर भरी हुंकार, डर के बावजूद पीछे ना हटने का किया दावा appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.