Header Ads

Asia Cup 2025 के लिए शॉर्ट लिस्ट हुए 34 खिलाड़ियों के नाम! जानिए किसे मिलेगा मौका और कौन बैठेगा बाहर

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 9 सितंबर से यूएई की धरती पर 8 देशों के बीच खिताब पाने के लिए जोरदार घमासान होगा। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ 10 सितंबर को खेलेगी। टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द होना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिलेक्टर्स ने कुल 34 नाम शॉर्ट लिस्ट कर लिए हैं। इन 34 प्लेयर्स में से ही 15 खिलाड़ियों का चुनाव किया जाएगा।

एशिया कप का फॉर्मेट इस बार टी-20 है और इस वजह से टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलती हुई नजर आएगी। ऋषभ पंत इंजरी के चलते इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में संजू सैमसन विकेटकीपर के तौर पर सिलेक्टर्स की पहली पसंद होने वाले हैं।

माना जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह भी एशिया कप में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए दिखाई देंगे। उनका साथ अर्शदीप सिंह देंगे, जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के कंधों पर होगी। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

The post Asia Cup 2025 के लिए शॉर्ट लिस्ट हुए 34 खिलाड़ियों के नाम! जानिए किसे मिलेगा मौका और कौन बैठेगा बाहर appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.