Asia Cup 2025 में पंत-राहुल नहीं ये विकेटकीपर पहली पसंद! सामने आया बड़ा अपडेट
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। 10 सितंबर को टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया का पहला मैच यूएई के साथ होगा। हालांकि अभी तक इसको लेकर टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि एशिया कप में टीम इंडिया के सेलेक्टर्स विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में किस खिलाड़ी को चुनेंगे? इसको लेकर ऋषभ पंत और केएल राहुल से ऊपर दूसरे खिलाड़ी को देखा जा रहा है।
संजू सैमसन बने पहली पसंद!
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का अब फैंस को बेसब्री से इंतजार हो रहा है। वहीं रिपोर्ट सामने आ रही है कि इस टूर्नामेंट में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन पहली पसंद बने हुए हैं। हालांकि टीम इंडिया के पास ऋषभ पंत और केएल राहुल के रूप में 2 और विकल्प मौजूद हैं। दूसरी तरफ ऋषभ पंत इंग्लैंड सीरीज में चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उनके सलेक्शन पर कोई अपडेट नहीं है। हो सकता है पंत एशिया कप को मिस कर दें।
🚨 SANJU SAMSON FOR ASIA CUP 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 7, 2025
Sanju Samson will be the first choice wicket-keeper for Asia Cup 2025. [Vaibhav Bhola] pic.twitter.com/IN3bmxFcbv
चौथे टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत को रिवर्स शॉट मारने के चक्कर में क्रिस वोक्स की गेंद पर चोट लग गई थी। जिसके चलते पंत के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया था और उनको मैदान के बाहर जाना पड़ा, हालांकि इंजरी के बावजूद पंत ने बल्लेबाजी की थी लेकिन पांचवें टेस्ट से उनको बाहर होना पड़ा था।
संजू सैमसन का टी20 करियर
संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 42 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए संजू ने 152.39 के स्ट्राइक रेट से 861 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। टी20 इंटरनेशनल में संजू का बेस्ट स्कोर 111 रन का है।
ये भी पढ़ें:-‘कुलदीप यादव अश्विन की तरह…’ टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर चयन को लेकर रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान
The post Asia Cup 2025 में पंत-राहुल नहीं ये विकेटकीपर पहली पसंद! सामने आया बड़ा अपडेट appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment