विराट कोहली की दाढ़ी हुई सफेद, सामने आई तस्वीर से बढ़ी टेंशन!
Virat Kohli: विराट कोहली टेस्ट और टी-20 प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। अब वह भारत के लिए वनडे प्रारूप में भाग लेंगे। विराट इन दिनों लंदन में हैं, जहां से उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में विराट की दाढ़ी सफेद नजर आ रही है, जिसके बाद यूजर्स की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। विराट 36 साल के हो चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेला था। इसके बाद वह मेन इन ब्लू में नजर नहीं आए हैं। हालांकि विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की तैयारियों में जुट चुके हैं। विराट ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच में 9230 रन बनाए हैं। इसके अलावा 302 वनडे मैच में उन्होंने 14181 रन बनाए हैं। वहीं 125 टी-20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 4188 रन बनाए हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
The post विराट कोहली की दाढ़ी हुई सफेद, सामने आई तस्वीर से बढ़ी टेंशन! appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment