Header Ads

Asia Cup 2025 में ऐसा हो सकता है पाकिस्तान का स्क्वाड, कई स्टार खिलाड़ी को एक साथ मौका!

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। इस बार सभी मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी एशिया कप की तैयारियों में जुट चुकी है। पाकिस्तान के स्क्वाड पर बात करें तो अनुभवी बल्लेबाज फखर जमान को मौका मिल सकता है। उनके अलावा हसन नवाज और साहिबजादा फरहान को भी पाकिस्तानी दल में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा बल्लेबाजी विभाग में सैम अयूब, मोहम्मद हारिस और सलमान अली आगा भी मोर्चा संभाल सकते हैं। वहीं, फहीम अशरफ के अलावा हारिस रऊफ, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद, शाहिन अफरीदी और हसन अली को भी मौका मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इन खिलाड़ियों को एशिया कप 2025 के लिए चयनित किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

The post Asia Cup 2025 में ऐसा हो सकता है पाकिस्तान का स्क्वाड, कई स्टार खिलाड़ी को एक साथ मौका! appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.