DPL 2025: ईस्ट दिल्ली ने वेस्ट दिल्ली को 2 रनों से हराया, 21 साल के युवा बल्लेबाज ने पलटा मैच का पासा
West Delhi Lions vs East Delhi Riders: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में मैच नंबर 17 ईस्ट दिल्ली राइडर्स बनाम वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच 10 अगस्त को खेला गया। इस मैच में ईस्ट दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्ट दिल्ली को 2 रनों से पराजित कर दिया। ईस्ट दिल्ली की ओर से 21 साल के अर्पित राणा ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि आखिरी ओवर में ईस्ट दिल्ली ने रोमांचक जीत हासिल कर ली।
ईस्ट दिल्ली ने बनाए थे 158 रन
ईस्ट दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 158 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाद अर्पित राणा ने कमाल कर दिया। उन्होंने 47 गेंदों में 71 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके के अलावा 3 छक्के शामिल थे। इसके अलावा सुजल सिंह ने 9 गेंदों में 7 रन बनाए। वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिक शर्मा ने भी 37 गेंदों में शानदार 50 रनों की पारी खेली। दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका।
2 रनों से पीछे रह गई वेस्ट दिल्ली
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट दिल्ली 2 रनों से पीछे रह गई। सलामी बल्लेबाज कृष यादव ने 39 गेंदों में 44 और अंकित कुमार ने 42 रनों का योगदान दिया। हालांकि नितीश राणा ने 2 गेंदों में 0 रन बनाए। वह खाता खोल तक नहीं खोल सके। नितीश अब तक खेले गए मुकाबले में खासा प्रभावित नहीं कर सके हैं। इसके अलावा आयुष दोसेजा ने 26 और मयंक गुसाईं ने 27 रनों का योगदान दिया। वेस्ट दिल्ली की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना सकी।
ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन
वेस्ट दिल्ली की ओर से मनन भारद्वाज ने 4 ओवर में 26 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा नितीश राणा को 2 सफलता मिली। वहीं ईस्ट दिल्ली की ओर से मयंक रावत को 2 और रौनक वाघेला को भी 2 विकेट मिले।
The post DPL 2025: ईस्ट दिल्ली ने वेस्ट दिल्ली को 2 रनों से हराया, 21 साल के युवा बल्लेबाज ने पलटा मैच का पासा appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment