स्टीव स्मिथ बने एशेज के सेंचुरी किंग, इंग्लिश दिग्गज का रिकॉर्ड चकनाचूर, लेकिन डॉन ब्रेडमैन अब भी आगे
Steve Smith 2nd Most Century In Ashes: सिडनी टेस्ट में स्टीव स्मिथ का शतक अपने आप में काफी खास है, क्योंकि उन्होंने इस सेंचुरी के साथ इंग्लैंड के लेजेंड क्रिकेटर जैक हॉब्स को पीछे छोड़ दिया. ये स्मिथ का 13वां एशेज शतक है, अब वो इस फेमस सीरीज के इतिहास में सबसे ज्यादा सैंकड़ा लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए है.
अब सिर्फ ब्रैडमैन से पीछे
अपने इस शतक के साथ स्टीव स्मिथ इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जैक हॉब्स के आगे निकल गए, जिन्होंने 1908 और 1930 के बीच 12 शतक लगाए थे. ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा टेस्ट कप्तान अब सिर्फ महान सर डॉन ब्रैडमैन के पीछे हैं, जिन्होंने 37 एशेज टेस्ट में 19 शतक बनाए थे. हालांकि ब्रेडैन का रिकॉर्ड तोड़ा अभी इतना आसान नहीं लग रहा.
एशेज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
| रैंक | खिलाड़ी का नाम | देश | मैच | शतक |
| 1 | डॉन ब्रैडमैन | ऑस्ट्रेलिया | 37 | 19 |
| 2 | स्टीव स्मिथ | ऑस्ट्रेलिया | 41 | 13 |
| 3 | जैक हॉब्स | इंग्लैंड | 41 | 12 |
| 4 | स्टीव वॉ | ऑस्ट्रेलिया | 45 | 10 |
| 5 | डेविड गोवर | इंग्लैंड | 38 | 9 |
| 6 | वैली हैमंड | इंग्लैंड | 33 | 9 |
दर्शकों ने बजाई तालियां
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 110वें ओवर में जैकब बेथेल का सामना करते हुए, स्टीव स्मिथ ऑफ स्टंप के बाहर कदम रखते हुए गेंद को लैप-पुल करके आखिर में 3 रन बनाकर खेला, जिसके बाद सिडनी के फैंस ने खड़े होकर तालियां बजाईं और उन्होंने भी अपनी 37वीं टेस्ट सेंचुरी पूरी करने के बाद बैट उठाकर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कंगारू कप्तान 129 रन बनाकर नाबाद थे.
सचिन से कितने पीछे
इस अचीवमेंट ने स्टीव स्मिथ को इंटरनेशनल टेस्ट सेंचुरी में बढ़त बनाने में मदद मिली, जिसमें सिर्फ सचिन तेंदुलकर (51), जैक्स कैलिस (45), रिकी पोंटिंग (41), जो रूट (41) और कुमार संगकारा (38) ही पहले ही आगे हैं. ये आंकड़े बताते हैं कि मॉर्डन टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ कितने महान खिलाड़ी हैं.
The post स्टीव स्मिथ बने एशेज के सेंचुरी किंग, इंग्लिश दिग्गज का रिकॉर्ड चकनाचूर, लेकिन डॉन ब्रेडमैन अब भी आगे appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment