Header Ads

[Live] IND U19 vs SA U19 2nd ODI Score: टीम इंडिया को मिली पहली सफलता, किशन कुमार ने झटका बड़ा विकेट

IND vs SA U19 2nd Youth ODI Live Today Cricket Match Score and Updates: भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर 19 टीमों के बीच यूथ वनडे सीरीज चल रही है. पहला मैच टीम इंडिया ने 25 रन से जीता था. अब दूसरे यूथ वनडे में भारतीय युवा टीम जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है. बेनोनी के विलोमूरे पार्क भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर 19 टीमें आमने-सामने हैं. वैभव सूर्यवंशी कप्तानी कर रहे हैं और सभी की नजर उनपर है.

IND U19 vs SA U19: दूसरा यूथ ODI कब, कहां और कैसे देखें?

भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर 19 टीम के बीच दूसरा यूथ वनडे मैच किसी चैनल या OTT प्लेटफॉर्म पर प्रसारित नहीं हो रहा है. हालांकि, फैंस इस मुकाबले का आनंद साउथ अफ्रीका के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर ले सकते हैं.

IND U19 vs SA U19: दोनों टीमों का स्क्वाड

टीम इंडिया की प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज, हरवंश पंगालिया, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, किशन कुमार, दीपेश देवेंद्रन, मोहम्मद एनान

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11: जोरिच वान शल्कविक, अदनान लागाडियन, मुहम्मद बुलबुलिया (विकेटकीपर/कप्तान), जेसन राउल्स, अरमान मनैक, लेथाबो फाहलामोहलाका, एनाथी किट्सिनी, डेनियल बोसमैन, जेजे बैसन, बयांदा माजोला, माइकल क्रुइस्कैंप.

IND U19 vs SA U19: मौसम और पिच रिपोर्ट

भारत और साउथ अफ्रीका के दूसरे यूथ वनडे में बादल छाए रहेंगे और तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब बताया जा रहा है. हालांकि, बारिश के चांस बेहद कम हैं. बेनोनी के विलोमूरे पार्क में हो रहे इस मुकाबले में पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करेगी. इसके अलावा तेज गेंदबाजों को भी थोड़ा फायदा मिलेगा. 300 रन के करीब इस पिच पर एक अच्छा स्कोर माना जाएगा.

मैच से जुड़े पल-पल अपडेट्स नीचे दिए गए हैं:

The post [Live] IND U19 vs SA U19 2nd ODI Score: टीम इंडिया को मिली पहली सफलता, किशन कुमार ने झटका बड़ा विकेट appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.