इंग्लैंड से लौटने के बाद अब कब मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया? जानें आने वाले सभी मैचों का शेड्यूल
Team India: इंग्लैंड में टीम इंडिया का प्रदर्शन जोरदार रहा। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को भारतीय टीम 2-2 से बराबर करने में सफल रही। इंग्लैंड से लौटने के बाद अब भारतीय टीम लगभग एक महीने से भी ज्यादा समय तक ब्रेक पर रहेगी। टीम इंडिया अब सीधे एशिया कप 2025 में मैदान पर उतरेगी, जिसकी शुरुआत 9 सितंबर से होनी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम पहले मुकाबले में 10 सितंबर को यूएई से भिड़ेगी।
एशिया कप के बाद टीम इंडिया वनडे और टी-20 सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा की लंबे समय बाद मैदान पर वापसी होगी। कंगारू टीम से भिड़ने के बाद भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर साउथ अफ्रीका से दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। यानी एक महीने के ब्रेक के बाद टीम इंडिया अगले कुछ महीने पूरी तरह से बिजी रहेगी। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
The post इंग्लैंड से लौटने के बाद अब कब मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया? जानें आने वाले सभी मैचों का शेड्यूल appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment