Header Ads

WWE Raw रिजल्ट, 4 August, 2025: Roman Reigns पर सुनामी का कहर, मेन इवेंट में मची तबाही, CM Punk की हालत खराब

WWE: WWE SummerSlam 2025 के बाद Raw का पहला एपिसोड खत्म हो गया है. शुरुआत से लेकर अंत तक शो में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. सैथ रॉलिंस ने एक बार फिर अपने साथियों के साथ बवाल मचाया. रोमन रेंस और सीएम पंक की हालत खराब हुई. विमेंस डिवीजन ने भी बढ़िया काम किया. अगले हफ्ते के लिए भी कुछ बड़े ऐलान किए गए. आइए आपको Raw के रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

सैथ रॉलिंस का सैगमेंट

सैथ रॉलिंस ने पॉल हेमन, ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड के साथ आकर शो की शुरुआत की. पॉल हेमन ने प्रोमो देते हुए सभी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह फ्यूचर स्टार ब्रेकर के साथ काम करने से खुश हैं. हेमन ने रोमन रेंस और सीएम पंक पर भी निशाना साधा. रॉलिंस ने भी अपनी बात रखी और कहा उनके ऊपर कभी शक मत करना. रॉलिंस ने कहा कि उनके पास हमेशा प्लान बी होता है. रॉलिंस ने यह भी कहा कि कैश-इन का प्लान सिर्फ बैकी लिंच और पॉल हेमन को पता था.

एलए नाइट ने एंट्री की. उन्होंने रीड और ब्रेकर का मजाक उड़ाया. नाइट ने कहा कि रॉलिंस को आखिरी बार उन्होंने ही हराया था और वह अब ऐसा करने वाले अगले व्यक्ति होंगे. नाइट ने सैथ को चैंपियनशिप मैच के लिए चुनौती दी. रॉलिंस ने मना कर दिया. एडम पीयर्स बाहर आए और उन्होंने दोनों के बीच मैच ऑफिशियल कर दिया.

शेमस का मैच और पेंटा का मुकाबला

शेमस और रुसेव के बीच मैच देखने को मिला. दोनों ने शुरुआत से ही एक-दूसरे पर रिंग के बाहर हमला किया. फैंस भी काफी उत्साहित हो गए थे. शेमस ने अनाउंस टेबल पर रुसेव को पावरस्लैम दिया. रुसेव ने शेमस को रिंग स्टेयर्स में धकेल दिया. दोनों के बीच अंत में काउंट आउट के जरिए खत्म हुआ. मैच के बाद भी दोनों के बीच ब्रॉल जारी रहा. ऑफिशियल्स ने आकर बड़ी मुश्किल से मामले को संभाला.

शो में पेंटा का मुकाबला ग्रेसन वॉलर के साथ हुआ. पेंटा ने शुरुआत में वॉलर की हालत खराब की. न्यू डे ने एंट्री की. ज़ेवियर वुड्स बहुत बड़ी टोपी पहनकर आए थे. इस दखलअंदाजी का फायदा वॉलर ने उठाया. उन्होंने पेंटा को अनाउंस टेबल पर पटका और फिर क्लोथलाइन से नीचे गिरा दिया. दोनों के बीच मुकाबला काफी कड़ा रहा और अंत में पेंटा ने जीत हासिल की. न्यू डे ने रिंग में आकर पेंटा को परेशान करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिला. पेंटा ने वुड्स और कोफी को रिंग के बाहर कर दिया. इतना ही नहीं पेंटा ने उनकी टोपी चुराकर रिंग के बाहर डाइव लगा दी.

विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच और डॉमिनिक मिस्टीरियो का मुकाबला

शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस ने रॉक्सन परेज़ और राकेल रॉड्रिगेज के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया. मुकाबले में चारों स्टार्स ने जबरदस्त एक्शन दिखाय़ा. खासतौर पर ब्लिस और परेज़ ने काफी प्रभावित किया. अंत में काफी जद्दोजहद के बाद ब्लिस और फ्लेयर ने टाइटल रिटेन किया.

शो में डॉमिनिक मिस्टीरियो का मुकाबला ड्रेगन ली के साथ हुआ. दोनों ने अपने हाइ-फ्लाईंग मूव्स से फैंस को एंटरटेन किया. मैच में एल ग्रांडे अमेरिकानो ने दखलअंदाजी की. इसका फायदा मिस्टीरियो ने उठाया और ली के ऊपर जीत हासिल कर ली. मैच खत्म होने के बाद एजे स्टाइल्स भी रिंग में आए और उन्होंने मिस्टीरियो को वहां से भगाया. स्टाइल्स ने ली से हाथ मिलाया.

बैकी लिंच का सैगमेंट

बैकी लिंच ने लायरा वैल्किरिया का मजाक उड़ाया. लिंच ने कहा कि अब उन्हें उस पर फोकस करना चाहिए जो उन्हें अगले चुनौती दे. निकी बैला ने एंट्री की. बैला ने लिंच का मजाक उड़ाया. दोनों के बीच काफी बहस हुई. बैकी ने जॉन सीना के नाम का प्रयोग करते हुए निकी की बेइज्जती की. बैला ने लिंच को टाइटल के लिए चुनौती पेश की. लिंच ने निकी को चीप शॉट मारा और वहां से चली गईं.

मेन इवेंट

सैथ रॉलिंस ने एलए नाइट के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों ने एक-दूसरे पर खतरनाक मूव्स लगाए. मुकाबले में नाइट का दबदबा ज्यादा देखने को मिला. रिंगसाइड में रॉलिंस ने नाइट को स्टॉम्प लगाने के लिए मैट निकाल दी. इतने में फैंस के बीच से सीएम पंक आ गए. पंक ने रॉलिंस को पीटना शुरू किया. ब्रेकर और रीड ने आकर पंक और नाइट की हालत खराब की. रॉलिंस ने भी दोनों को स्टॉम्प लगाए. रोमन रेंस ने भी एंट्री की. उन्होंने रीड और ब्रेकर को सबक सिखाया. रिंग में रेंस को रॉलिंस ने स्टॉम्प लगाया. इसके बाद रोमन कुछ नहीं कर पाए. ब्रेकर ने उन्हें स्पीयर लगाया. वहीं रीड ने उन्हें तीन सुनामी लगाए. एडम पीयर्स और ऑफिशिल्स ने आकर उन्हें रोका.

ये भी पढ़ें:- WWE SummerSlam में Brock Lesnar की क्यों हुई खतरनाक वापसी? जानिए इसके 3 बड़े कारण

The post WWE Raw रिजल्ट, 4 August, 2025: Roman Reigns पर सुनामी का कहर, मेन इवेंट में मची तबाही, CM Punk की हालत खराब appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.