Header Ads

WWE में Roman Reigns के जूते चोरी होने पर दिग्गज ने लिए मजे, इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उड़ाया मजाक

WWE: WWE SummerSlam 2025 के बाद Raw का पहला एपिसोड जबरदस्त रहा. मेन इवेंट में खूब तबाही मची. सैथ रॉलिंस, ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड ने सीएम पंक, एलए नाइट और रोमन रेंस की हालत खराब की. रेंस अब शायद कुछ महीनों तक टीवी पर नज़र नहीं आएंगे. रॉलिंस ने अभी तक कई बार पंक का काम खराब किया है. रेड ब्रांड के एपिसोड में रीड ने एक बार फिर रेंस के जूते चोरी कर लिए हैं. अब इस पर पंक ने रेंस का भद्दा मजाक बनाया है.

WWE Raw के बाद आया सीएम पंक का कमेंट

Raw के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच मैच अच्छा जा रहा लेकिन पंक ने आकर रॉलिंस पर हमला कर दिया. पंक ज्यादा देर तक रॉलिंस के ऊपर हावी नहीं हो पाए क्योंकि ब्रेकर ने आकर उन्हें स्पीयर लगा दिया. इसके बाद रिंग के अंदर पंक और नाइट की हालत स्टॉम्प लगाकर रॉलिंस ने खराब की. रोमन रेंस ने भी एंट्री की. उन्होंने रीड और ब्रेकर को सबक सिखाया. हालांकि, वह रॉलिंस के स्टॉम्प का शिकार हो गए. ब्रेकर ने इसके बाद रेंस को स्पीयर दिया. वहीं अंत में रीड ने तीन बार सुनामी मूव रेंस को लगाया.

SummerSlam 2025 से पहले Raw के अंतिम एपिसोड में ब्रॉन्सन रीड ने रोमन रेंस को जूते चुराए थे. इस हफ्ते भी वह रेंस के जूते लेकर चले गए. शो खत्म होने के बाद पंक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट में रेंस के ऊपर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा,”कम से कम मेरे जूते अभी भी मेरे पास हैं”. पंक ने इस लाइन के जरिए रेंस के पर निशाना साधा.

WWE में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस की राइवलरी रहेगी जारी

SummerSlam 2025 में सीएम पंक को सैथ रॉलिंस ने बड़ा झटका दिया. नाइट-1 के मेन इवेंट में गुंथर और पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ. अंत में पंक ने गुंथर को GTS मूव लगाकर पिन किया और जीत हासिल की. पंक ने लंबे समय बाद WWE में वर्ल्ड चैंपियनशिप प्राप्त की. हालांकि, वह ज्यादा देर तक चैंपियन नहीं रह पाए. सैथ रॉलिंस ने आकर उनके ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर दिया. रॉलिंस ने अपने करियर में दूसरी बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. दोनों की राइवलरी अभी खत्म होने वाली नहीं है. आगे भी पंक और रॉलिंस एक-दूसरे की कुटाई करने से पीछे नहीं हटने वाले हैं.

ये भी पढ़ें:- WWE में Brock Lesnar की वापसी के बाद 3 सुपरस्टार्स जिन्हें तगड़ा नुकसान हो सकता है

The post WWE में Roman Reigns के जूते चोरी होने पर दिग्गज ने लिए मजे, इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उड़ाया मजाक appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.