Header Ads

WWE से द रिंग जनरल अनिश्चितकाल के लिए बाहर, फैंस का टूटा दिल, SummerSlam 2025 में टूटी थी नाक

WWE: WWE SummerSlam 2025 नाइट-1 के मेन इवेंट में गुंथर ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सीएम पंक के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच काफी तगड़ा मैच हुआ. मैच के अंतिम पलों में गुंथर की नाक टूट गई थी. इसकी वजह से उनका पूरा मुंह से खून से लथपथ हो गया था. यहां तक कि उन्हें रिंग में कुछ दिखाई भी नहीं दे रहा था. वह लगातार अपना मुंह साफ कर रहे थे. उन्हें अंत में हार का सामना भी करना पड़ा. खैर अब WWE ने उन्हें लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है, जो बिल्कुल भी सही नहीं है.

एक्शन से बाहर हुए द रिंग जनरल

SummerSlam 2025 में गुंथर के चोटिल होने के बाद WWE ने ऑफिशियल तौर पर एक बयान जारी किया है. कमेंटेटर माइकल कोल ने Raw में बताया कि गुंथर अनिश्चित काल के लिए एक्शन से बाहर हो गए हैं. कोल ने यह भी बताया कि द रिंग जनरल को सेप्टल हेमेटोमा और ऑर्बिटल ब्लोआउट फ्रैक्चर हुआ है.

अब यह चीज पक्की लग रही है कि गुंथर लंबे समय तक एक्शन से बाहर रहेंगे. समर की सबसे बड़ी पार्टी से पहले भी खबरें आई थीं कि वह नाक की इंजरी से जूझ रहे हैं. दरअसल सीएम पंक ने जब गुंथर को अनाउंस टेबल पर गिराया तब मामला बिगड़ गया. वहां पर गुंथर के नाक में चोट लग गई थी.

SummerSlam 2025 में सीएम पंक को लगा था झटका

SummerSlam 2025 में सीएम पंक ने गुंथर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. पंक को लंबे समय बाद कंपनी में सफलता मिली. जीत के बाद वह काफी इमोशनल भी हो गए थे. उनकी खुशियां ज्यादा समय तक टिक नहीं पाईं. सैथ रॉलिंस ने आकर उनके ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर दिया. रॉलिंस ने दूसरी बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. 2023 के अंत में पंक ने WWE में वापसी की थी. तब से ही रॉलिंस ने उन्हें काफी परेशान किया हुआ है. खैर अब देखना होगा कि पंक अगली बार कब वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे.

ये भी पढ़ें:- WWE के चैंपियन ने John Cena का जिक्र कर पूर्व प्रेमिका का बनाया भद्दा मजाक, शर्म से मुंह हुआ लाल

The post WWE से द रिंग जनरल अनिश्चितकाल के लिए बाहर, फैंस का टूटा दिल, SummerSlam 2025 में टूटी थी नाक appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.