LIVE Updates | IND vs AUS 4th T20I: फिर टॉस हारे कप्तान सूर्यकुमार, टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने किए 4 बदलाव
IND vs AUS 4th T20I Live Cricket Score and Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला क्वींसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में खेला जाना है. टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 मैच में जोरदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से मैदान मारा था. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह का जादू सिर चढ़कर बोला था और उन्होंने 3 विकेट अपनी झोली में डाले थे.
वहीं, बल्लेबाजी में वॉशिंगटन सुंदर का बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने 49 रनों की धांसू पारी खेली थी. दूसरी ओर, कंगारू टीम का बॉलिंग अटैक आखिरी मैच में लय से भटका हुआ नजर आया था और टीम के बॉलर्स 187 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे थे.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: क्या चौथे टी-20 में खेलेंगे Nitish Kumar Reddy? इंजरी पर कोच ने दिया बड़ा अपडेट
India vs Australia Records and Head to Head
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 35 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से 21 मैचों में मैदान टीम इंडिया ने मारा है, तो 12 मैचों में जीत कंगारू टीम के हाथ लगी है.
IND vs AUS 4th T20I Match Playing XI, Full Squad
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (c), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (wk), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: चौथे T20I में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानिए क्वींसलैंड में कैसा रहेगा मौसम का हाल
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11: मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल मार्श (c), जोश इंगलिस (wk), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुह्नमैन और बेन ड्वार्शुइस.
IND vs AUS 4th T20I: players who left
भारतीय टीम के स्क्वॉड से कुलदीप यादव को रिलीज कर दिया गया है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भी ट्रेविस हेड और जोश हेजलवुड को आराम दे दिया है.
IND vs AUS 4th T20I: When and Where to Watch Live Streaming Free
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के चौथे टी-20 मैच की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे. बस आपके पास जियो का नंबर होना चाहिए और उसमें रिचार्ज होने पर आप इस इस मैच का मजा फ्री में ले पाएंगे.
The post LIVE Updates | IND vs AUS 4th T20I: फिर टॉस हारे कप्तान सूर्यकुमार, टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने किए 4 बदलाव appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment