Header Ads

जसप्रीत बुमराह नहीं, इन दो भारतीय मैच विनर्स को पछाड़ा तो World Cup 2026 पक्का! आर अश्विन ने किया बड़ा दावा

Abhishek Sharma-Varun Chakravarthy: 2026 में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में होने वाला है. डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया पर सभी की नजर होगी. पहले के मुकाबले भारतीय स्क्वाड पूरी तरह से बदल गया है. अब टीम इंडिया के पास कुछ नए मैच विनर हैं. टीम इंडिया 2026 का वर्ल्ड कप भी जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रहा है. आर अश्विन ने अब भारतीय टीम के दो धुरंधरों का नाम बताया है, जिन्हें अगर क्रिकेट के मैदान पर अन्य टीमों ने पछाड़ा, तो वो वर्ल्ड कप 2026 के चैंपियन बन सकते हैं.

किन भारतीय मैच विनर्स पर कसना होगा शिकंजा?

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर 2026 के टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि बुमराह को एक समय वो बड़ा खतरा मानते थे लेकिन अभी के समय में वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ना हर टीम को फायदा कराएगा. उन्होंने कहा, ‘भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी टीम को जीतना है, तो उन्हें दो चीजें करनी होंगी. मैं अभी तक जसप्रीत बुमराह को संभालने के बारे में कह रहा था. हालांकि, अब मैं कहूंगा कि जिस तरह से टिम डेविड को वरुण चक्रवर्ती ने हैंडल किया.’

आर अश्विन ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर उन्हें टीम इंडिया को हराना है, तो अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को पछाड़ना होगा. अभिषेक शर्मा के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में एक प्लान उपयोग किया था और वो इसे जारी रखेंगे. वर्ल्ड कप के लिए जो कोई भी आ रहा है, वो वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ भी वैसे ही तैयारी करेगा क्योंकि उन्हें वर्ल्ड कप में फायदा होगा.’

ये भी पढ़ें:- IPL इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड! रवींद्र जडेजा RR और संजू सैमसन बनेंगे CSK का हिस्सा? रिपोर्ट में खुलासा

अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती मचा रहे हैं तहलका

अभिषेक शर्मा, जहां अपनी बल्लेबाजी से बवाल काट रहे हैं, तो वरुण चक्रवर्ती अपनी स्पिन गेंदबाजी का दम दिखा रहे हैं. अभिषेक का टी20 अंतर्राष्ट्रीय में रिकॉर्ड काफी अच्छा है. उन्होंने अब तक 29 मैच खेले हैं और 37.48 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1012 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 189.51 का है और वो 2 शतक एवं 6 अर्धशतक लगा चुके हैं.

वरुण चक्रवर्ती की बात करें, तो उन्होंने भी 29 मैच खेले हैं और 45 विकेट अपने नाम किए हैं. उनकी इकोनॉमी 6.88 की है और वो दो बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं. अभिषेक जहां ICC टी20 रैंकिंग के नंबर 1 बल्लेबाज हैं, तो वहीं वरुण चक्रवर्ती नंबर 1 गेंदबाज हैं. दोनों अन्य टीमों के लिए वर्ल्ड कप में जरूर बड़ा खतरा बनेंगे.

ये भी पढ़ें:- NZ vs WI: रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर की मेहनत गई बेकार, रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने मारी बाजी

The post जसप्रीत बुमराह नहीं, इन दो भारतीय मैच विनर्स को पछाड़ा तो World Cup 2026 पक्का! आर अश्विन ने किया बड़ा दावा appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.