Header Ads

महेंद्र सिंह धोनी कब लेंगे IPL से संन्यास? पूर्व खिलाड़ी ने ट्रेड की खबरों के बीच दिया बड़ा हिंट

MS Dhoni: 5 बार के आईपीएल चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने आईपीएल करियर के अंत की ओर बढ़ रहे हैं. आईपीएल 2026 में धोनी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जिसके बाद अब एक बार फिर से उनके संन्यास की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज रवींद्र जडेजा की ट्रेड की खबरों के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा हिंट दिया है. आईपीएल में कोचिंग कर चुके इस खिलाड़ी ने जडेजा की ट्रेड पर भी बड़ा बयान दिया है. 

महेंद्र सिंह धोनी कब लेंगे आईपीएल से संन्यास? 

44 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर को लेकर बड़ा बयान देते हुए मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘अगर सैमसन के सीएसके में शामिल होने की संभावना है, तो बहुत सारे कॉल आएंगे. संजू ने जरूर फोन किया होगा. पर्दे के पीछे, बहुत सारे फोन कॉल्स हुए हैं.संजू ने सीएसके से, शायद धोनी से भी कहा होगा, ‘भाई क्या लगता है.’ देखिए, धोनी टीम चलाते हैं, और अगर सीएसके इस बार संजू को चाहता है, तो वह भविष्य के कप्तान भी हैं. इसका मतलब यह भी है कि यह धोनी का आखिरी साल है. वे संजू को क्यों चाहेंगे? जडेजा उनके लिए लंबे समय से (2012 से) खेल रहे हैं.’

खबर अपडेट हो रही है…

The post महेंद्र सिंह धोनी कब लेंगे IPL से संन्यास? पूर्व खिलाड़ी ने ट्रेड की खबरों के बीच दिया बड़ा हिंट  appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.