सोनी लिव के सब्सक्रिप्शन की नहीं पड़ेगी जरूरत! यहां पर फ्री में देख पाएंगे IND vs SA की पूरी सीरीज
IND vs SA Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद टीम इंडिया अब अपने घर में साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगी. दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. दौरे का आगाज 14 नवंबर से होगा और पहले टेस्ट सीरीज खेली जानी है. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार टेस्ट सीरीज साल 2019 में जीती थी.
ये भी पढ़ें: खुद इंग्लैंड नहीं जाने चाहते थे Mohammed Shami? सिलेक्शन को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा, जानिए पूरी सच्चाई
भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पो्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. इसके साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार पर ले सकेंगे. वहीं, इस पूरी सीरीज को आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे. बतौर कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन पहली घरेलू सीरीज में कमाल का रहा था. गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में वेस्टइंडीज को 2-0 से रौंद डाला था. भारतीय टीम अपने इसी प्रदर्शन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी दोहराना चाहेगी. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.
The post सोनी लिव के सब्सक्रिप्शन की नहीं पड़ेगी जरूरत! यहां पर फ्री में देख पाएंगे IND vs SA की पूरी सीरीज appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment