Header Ads

WWE में Roman Reigns के भाई के बडे़ मैच का ऐलान, John Cena को रिटायर करने का मिला सुनहरा मौका

Roman Reigns: WWE में अगले महीने 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. हर किसी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनका अंतिम विरोधी कौन होगा. इसे लेकर अब 16 स्टार्स के बीच टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. जो भी इसे जीतेगा वह सीना का सामना करेगा. खैर बड़ी बात है कि रोमन रेंस के भाई के पास भी सीना के खिलाफ मैच लड़ने का मौका है. पहले राउंड के लिए उनके मैच का ऐलान कर दिया गया है.

WWE SmackDown में हुई बड़ी घोषणा

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में जॉन सीना के टूर्नामेंट के पहले राउंड के लिए दो मैचों का ऐलान किया गया. अगले हफ्ते रेड ब्रांड में डेमियन प्रीस्ट का मुकाबला रुसेव के साथ होगा. वहीं शेमस की टक्कर शिंस्के नाकामुरा के साथ होने वाली है. चारों स्टार्स अपनी जीत का दावा कर चुके हैं. जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने इन मुकाबलों के बारे में बताया था.

SmackDown के जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने भी बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि जॉन सीना के टूर्नामेंट के पहले राउंड में जे उसो का सामना द मिज़ के साथ होगा. वहीं एलए नाइट का मैच भी होगा लेकिन उनका विरोधी सरप्राइज रखा गया है. ब्लू ब्रांड के एपिसोड में मिज़ ने कहा कि वह सीना का अंतिम विरोधी बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. जे को कड़ी टक्कर मिलने वाली है.

ये भी पढ़ें:-John Cena के पिता ने अपने बेटे के WWE में अंतिम विरोधी का किया खुलासा, 28 साल के रेसलर से होगी टक्कर!

जॉन सीना के पिता ने कही बड़ी बात

हाल ही में Sportskeeda’s Wrestlebinge में जॉन सीना के पिता जॉन सीना सीनियर गेस्ट बनकर आए. वहां पर उनसे सीना के अंतिम विरोधी को लेकर सवाल पूछा गया. उन्होंने कहा,”Survivor Series 2025 में जॉन सीना ने डॉमिनिक मिस्टरियो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतनी चाहिए. इसके बाद सीना और डॉमिनिक मिस्टीरियो की कहानी खत्म नहीं करनी चाहिए. वाशिंगटन, डीसी में आखिरी मैच में सीना और मिस्टीरियो की टक्कर होनी चाहिए. वहां पर मिस्टीरियो टाइटल वापस ले सकते हैं. इससे वह अध्याय खत्म हो जाएगा”.

ये भी पढ़ें:-3 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड के जरिए इशारों-इशारों में बताई

The post WWE में Roman Reigns के भाई के बडे़ मैच का ऐलान, John Cena को रिटायर करने का मिला सुनहरा मौका appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.