Header Ads

‘टी20 विश्व कप 2026 के लिए तैयार नहीं टीम इंडिया…’ हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को दी बड़ी चेतावनी

T20 World Cup 2026: टी20 फॉर्मेट में मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम घरेलू मैदान पर जब टी20 विश्व कप 2026 खेलने उतरेगी, तो उन पर खिताब को बचाने का भी दबाव होगा. वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया को 2 टी20 सीरीज खेलनी है. ऐसे में अब तक टीम इंडिया की तैयारी पूरी हो जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा है नहीं. खुद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का कहना है कि टी20 विश्व कप 2026 के लिए अभी तक टीम पूरी तरह से तैयार नहीं है. इस बयान से फैंस भी हैरान रह गए हैं. 

टीम इंडिया की तैयारियों पर उठे सवाल  

भारतीय टीम भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से जीत गई, लेकिन उसके बाद भी टीम में कई कमियां नजर आ रही है. वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया को उन कमियों पर काम करना होगा. जिसके बारे में बीसीसीआई से बात करते हुए खुद हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, ‘यह एक बहुत ही पारदर्शी ड्रेसिंग रूम रहा है, यह एक बहुत ही ईमानदार ड्रेसिंग रूम रहा है और हम चाहते हैं कि यह ड्रेसिंग रूम ऐसा ही हो. मुझे लगता है कि टी20 विश्व कप तक हम अभी भी उस स्थिति में नहीं हैं जहां हम पहुंचना चाहते हैं. उम्मीद है कि खिलाड़ियों को फिट रहने का महत्व पता होगा. हमारे पास अभी भी 3 महीने हैं, ऐसे में वहां तक पहुंचे जहां हम पहुंचना चाहते हैं.’ 

खबर अपडेट हो रही है…

The post ‘टी20 विश्व कप 2026 के लिए तैयार नहीं टीम इंडिया…’ हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को दी बड़ी चेतावनी  appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.